फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Homemade Face Scrub: किचन की इन चीजों से बनाएं फेस स्क्रब, मिनटों में चेहरे पर आएगी चमक

Sun, 28 Nov 2021 06:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 28 Nov 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 Beauty Tips Four Homemade Scrub for glowing skin
दिवाली 2021 ब्यूटी टिप्स - फोटो : instagram/ananyapanday

इस दिवाली अपने लुक और फैशन स्टाइल से सबको इम्प्रेस करना है तो आपकी त्वचा पर दिखने वाला निखार सबसे जरूरी है। जब आप के चेहरे पर चमक होगी तो हर कपड़ा, स्टाइल आप भी जचेगा। चेहरे की रंगत और निखार बढ़ाने के लिए वैसे तो अब समय नहीं बचा है। पांच दिन के दीपावली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। अब तो आपके पास ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए अधिक समय भी नहीं है। ऐसे में खूबसूरत दिखने के लिए और चेहरे पर झटपट निखार लाने के लिए क्या करें? फिक्र करने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर ही फेस स्क्रब बना सकते हैं। आपके किचन की सामान्य चीजों से ही नैचुरल फेस स्क्रब तैयार हो जाएगा। खास बात ये है कि इस तरह के नैचुरल स्क्रब के इस्तेमाल से आपकी त्वचा कम समय में ही चमकदार और चिकनी लगने लगेगी। स्क्रब आपके चेहरे की डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। त्वचा पर मौजूद ब्लैक हेड्स, धूल मिट्टी और गंददी को साफ करता है। जब आपकी स्किन साफ होगी तो दिवाली लुक के लिए अधिक मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। चलिए जानते हैं घर पर चार तरह के नेचुरल स्क्रब बनाने के तरीके , जो आपकी त्वचा को बनाएंगे ग्लोइंग और शाईनी। 

Diwali 2021 Beauty Tips Four Homemade Scrub for glowing skin
दिवाली 2021 ब्यूटी टिप्स - फोटो : iStock

दही और शहद का फेस स्क्रब 

दही त्वचा के लिए फायदेमंद होता है और इसमें क्लीजिंग के गुण होते हैं। ऐसे में दही शहद को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। इसके लिए दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिला लें। एक चम्मच जैतून का तेल और चीनी को भी मिक्स कर लें। इस मिश्रण को फेस पर सर्कुलर मोशन पर मसाज करते हुए लगाएं। कुछ देर छोड़ दें बाद में गुनगुने पानी से धो लें। 

Diwali 2021 Beauty Tips Four Homemade Scrub for glowing skin
दिवाली 2021 ब्यूटी टिप्स - फोटो : social media

चीनी और शहद का स्क्रब 

चीनी को आप स्क्रब के तौर पर लगा सकते हैं। इसके लिए चीनी और शहद को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर चेहरे पर लगाकर मसाज करें। कुछ देर चेहरे पर लगाकर सूखने दें। बाद में फेस को सामान्य पानी से धो लें। अगर इस स्क्रब को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करते हैं तो चिकना और साफ लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 Beauty Tips Four Homemade Scrub for glowing skin
दिवाली 2021 ब्यूटी टिप्स - फोटो : iStock

दूध, आटा और शहद स्क्रब 

आटे के चोकर में दूध और शहद को मिला कर हल्के हाथों से फेस पर मसाज करें। चेहरे और गर्दन में इस पेस्ट से स्क्रब कर लें। सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से फेस धो लें। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। 

विज्ञापन
Diwali 2021 Beauty Tips Four Homemade Scrub for glowing skin
दिवाली 2021 ब्यूटी टिप्स - फोटो : iStock

चावल और शहद का स्क्रब 

चीनी के अलावा आप चावल को भी स्क्रब में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चावल को धोकर सुखा लें। फिर बारीक पाउडर बना लें। एक चम्मच चावल के पाउडर में चम्मचभर शहद और बेकिंग सोडा मिलाकर हल्के हाथों से पांच मिनट कर स्क्रब करें। बाद में साफ पानी से धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed