फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB And CC Cream: क्या होती है बीबी और सीसी क्रीम? जानिए दोनों के बीच का बड़ा अंतर

Fri, 28 Feb 2025 10:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 28 Feb 2025 10:23 AM IST
सार

अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इनके फायदे और उपयोग में बड़ा अंतर होता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन
difference between BB And CC Cream in hindi
क्या होती है बीबी और सीसी क्रीम? - फोटो : Adobe stock

BB And CC Cream: वैसे तो चेहरे का ग्लो बढ़ाने और दाग-धब्बों को छिपाने के लिए फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है, पर कई बार हैवी बेस लगाने का मन नहीं होता। ऐसे में लोग बीबी या सीसी क्रीम में से कोई भी लेकर इस्तेमाल करते हैं। जबकि इस्तेमाल से पहले ये जानना जरूरी है कि बीबी और सीसी क्रीम में फर्क क्या है।



दरअसल, बीबी (BB) और सीसी (CC) क्रीम दोनों ही स्किन केयर और मेकअप का कॉम्बिनेशन हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल और फॉर्मूला अलग-अलग होता है। अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन इनके फायदे और उपयोग में बड़ा अंतर होता है। आइए जानते हैं दोनों के बीच का अंतर और कौन-सी क्रीम आपकी स्किन के लिए ज्यादा बेहतर है।  

difference between BB And CC Cream in hindi
BB क्रीम क्या होती है? - फोटो : Adobe stock

BB क्रीम क्या होती है?
 

  • सबसे पहले ये जान लें कि आखिर ये बीबी क्रीम होती क्या है।
  • बीबी क्रीम का मतलब है ब्यूटी बाम।
  • ये एक हल्का फाउंडेशन और मॉइस्चराइजर होता है, जिसमें सनस्क्रीन, हाइड्रेटिंग एजेंट और टिंटेड कवरेज  होता है।  
difference between BB And CC Cream in hindi
BB क्रीम क्या होती है? - फोटो : Adobe stock

इसके इस्तेमाल के फायदे
 

  • आप इसका इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से हल्का मेकअप लुक मिलता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि ये ज्यादा हैवी नहीं होती, जिससे स्किन नेचुरल दिखती है।
  • इसमें हाइड्रेटिंग एजेंट और SPF होता है, जो स्किन को धूप से बचाता है।
  • यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ये ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट करती है। खासकर यदि आपकी ड्राई और नॉर्मल स्किन है तो ये आपके लिए अच्छी होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
difference between BB And CC Cream in hindi
CC क्रीम क्या होती है? - फोटो : Adobe stock

CC क्रीम क्या होती है?
 

  • अब जान लें कि सीसी क्रीम क्या होती है।
  • सीसी क्रीम की फुल फॉर्म होती है कलर करेक्टिंग।
  • इसीलिए सीसी क्रीम कलर करेक्टर के रूप में इस्तेमाल की जाती है।
  • इसके इस्तेमाल से स्किन टोन को समान किया जाता है।  
विज्ञापन
difference between BB And CC Cream in hindi
CC क्रीम क्या होती है? - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल के फायदे
 
  • अब बात करते हैं कि सीसी क्रीम के इस्तेमाल के फायदे क्या हैं।
  • इसके इस्तेमाल से चेहरे की रेडनेस, डार्क स्पॉट्स और अनईवन स्किन टोन सुधरती है।
  • ये खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए अच्छी होती है, क्योंकि ये ज्यादा ऑयली नहीं होती।
  • इसकी कवरेज BB क्रीम से ज्यादा होती है, लेकिन फाउंडेशन से हल्की होती है।
  • अधिकतर CC क्रीम में भी SPF होता है, जिससे यह स्किन को UV किरणों से बचाती है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed