फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lipstick Hacks: टूट गई है महंगी लिपस्टिक तो घबराएं नहीं, इन तरीकों को अपनाएं और फिर करें इस्तेमाल

Thu, 27 Feb 2025 05:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 27 Feb 2025 05:26 PM IST
सार

अगर आपकी लिपस्टिक टूट गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसे आसानी से घर पर ठीक कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Lipstick Hacks to fix broken lipstick in hindi
टूट गई है महंगी लिपस्टिक तो घबराएं नहीं, इन तरीकों को अपनाएं और फिर करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

Lipstick Hacks: लड़कियों के पास मेकअप का कोई प्रोडक्ट हो या न हो, उनके पास लिपस्टिक का अच्छा खासा कलेक्शन मिल जाएगा। लड़कियां चाहें किसी भी उम्र में हो, उन्हें लिपस्टिक इस्तेमाल करने का काफी शौक होता है। घर से बाहर निकलने से पहले वो भले ही कोई भी मेकअप न लगाएं, लेकिन लिपस्टिक का इस्तेमाल अवश्य करती हैं। अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक आती भी काफी महंगी है।



कई बार लापरवाही के चलते महंगी लिपस्टिक जब टूट जाती है, तो दिल काफी दुखी हो जाता है। लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आप टूटी हुई लिपस्टिक का इस्तेमाल दोबारा कर सकती है। इससे आपके पैसे बर्बाद होने से बच जाएंगे तो खराब लिपस्टिक भी आप इस्तेमाल कर सकेंगी। स

Lipstick Hacks to fix broken lipstick in hindi
हल्की आंच से जोड़ें - फोटो : Adobe stock

हल्की आंच से जोड़ें

 

  • यदि महंगी लिपस्टिक चटक गई है तो टूटी हुई लिपस्टिक के हल्की आंच से थोड़ा पिघलाएं।
  • हल्की आंच के लिए मोमबत्ती का इस्तेमाल करें।
  • अब उन्हें सावधानी से जोड़ें और सीधा रखें।
  • लिपस्टिक को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि वह अच्छी तरह से सेट हो जाए।  
Lipstick Hacks to fix broken lipstick in hindi
पूरी लिपस्टिक पिघला दें - फोटो : Adobe stock

पूरी लिपस्टिक पिघला दें
 

  • यदि लिपस्टिक पूरी तरह से टूट गई है तो टूटे हुए टुकड़े को चम्मच में रखें और हल्की आंच पर पिघलाएं।
  • इसे किसी छोटे कंटेनर में डालें और सेट होने दें।
  • अब आप इसे ब्रश की मदद से इस्तेमाल कर सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Lipstick Hacks to fix broken lipstick in hindi
लिपस्टिक कंटेनर में वापस दबाएं - फोटो : Adobe stock

लिपस्टिक कंटेनर में वापस दबाएं

 

  • अगर लिपस्टिक जड़ से टूट गई है, तो इसे वापस कंटेनर में दबाकर सेट करें।
  • इसे हल्का सा प्रेस करना पड़ेगा। इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें, ताकि यह अपनी जगह मजबूती से टिक जाए।  
विज्ञापन
Lipstick Hacks to fix broken lipstick in hindi
लिप बाम के साथ मिक्स करें - फोटो : Adobe stock

लिप बाम के साथ मिक्स करें
 

  • लिपस्टिक के टूटे हिस्से को स्क्रैप करके एक कंटेनर में रखें।
  • इसमें थोड़ा लिप बाम मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब इसे ब्रश से अप्लाई करें, यह लिप टिंट की तरह काम करेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed