{"_id":"5c62a890bdec224ca3491135","slug":"craziest-and-super-expensive-celebrity-beauty-treatments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूबसूरत दिखने के लिए इन एक्ट्रेस ने की सारी हदें पार, एक तो लगाती है 'खून के इंजेक्शन'","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
खूबसूरत दिखने के लिए इन एक्ट्रेस ने की सारी हदें पार, एक तो लगाती है 'खून के इंजेक्शन'
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
urvashi disha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खूबसूरत और जवां दिखने की चाहत तो हर लड़की को होती है। अक्सर लड़कियां एक्ट्रेस की स्किन को देख कर उन जैसी त्वचा के सपनें देखने लगती हैं। वह यह जानने के लिए बेताब हो जाती हैं कि आखिर अपनी स्किन के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करती हैं। दरअसल, ज्यादा उम्र होने के बावजूद भी उनकी स्किन का ग्लो बने रहने के पीछे कुछ ट्रीटमेंट होते हैं, जिन्हें वह समय समय पर लेती रहती हैं। इन ट्रीटमेंट को लेना कोई आसान बता नहीं होती, क्योंकि ये काफी दर्दभरे होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ट्रीटमेंट के बारे में...
2 of 6
urvashi disha
इन दिनों कप थैरेपी के चर्चे हर तरफ है। इस थैरेपी में शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकाला जाता है। इसके अलावा स्किन टिशू को ऑक्सीजन के जरिए गहराई तक आराम पहुंचाया जाता है। इस थैरेपी में कॉटन के गोले को शराब में भिगोया जाता है। इसके बाद इन गोलों को कांच से बने छोटे कप में रखकर आग लगाई जाती है और फिर आग को बुझाकर उस गर्म कप को तुरंत स्किन पर रखा जाता है। इसे कराते वक्त आपको दर्द भरे एहसास से गुजरना पड़ेगा, लेकिन ये एक रिलेक्सेशन थेरेपी है। इस थैरेपी को उर्वशी रौतेला, दिशा पाटनी से लेकर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस लेती हैं।
3 of 6
kim kardashian
हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन की पर्सनालिटी के साथ-साथ ग्लोइंग स्किन के भी करोड़ों फैंस हैं। किम अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए 'प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी' लेती हैं। किम ने एक बार इस बात का खुलासा खुद किया था कि वह अपनी के लिए एक विशेष क्रीम का इस्तेमाल करती हैं जिसके लिए उनके शरीर से खून लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
victoria beckham
मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम भी सुंदर दिखने के लिए अपनी स्किन के लिए खास तरह की ट्रीटमेंट लेती हैं। विक्टोरिया बेकहम अपनी स्किन पर बर्ड पू (चिड़िया का मल) से फेशियल करवाती हैं, जिससे उनकी स्किन हमेशा दमकती रहती है। इसके अलावा वह अपने खून से बना मॉश्चराइजर का भी इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
demi moore
जोंक का नाम सुनते ही हम डर जाते हैं, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस डेमी मूर की खूबसूरत स्किन का राज ये ही जोंक है। डेमी अपनी स्किन का ग्लो बनाए रखने के लिए जोंक थेरेपी लेती हैं। इस थेरेपी को ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया में लिया जाता है, जिसमें बहुत सारे जोंक खून से ऐसे टॉक्सिस को चूस लेते हैं, जिससे त्वचा जवां और चमकदार दिखने लगती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।