फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cracked Heel Care Tips: गर्मियों में भी फट रही हैं एड़ियां तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

Fri, 26 Apr 2024 02:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Apr 2024 02:48 PM IST
सार

सर्दी में एड़ियां फटना काफी आम बात है, लेकिन अगर आपकी एड़ियां गर्मी के मौसम में भी फट रही हैं, तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। 

विज्ञापन
cracked Heels Care Tips in hindi how to repair cracked heels with home remedies
गर्मियों में भी फट रही हैं एड़ियां तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock

Cracked Heel Care Tips: सर्दी के मौसम में हर किसी के साथ त्वचा के रूखेपन की समस्या सामने आती है। ये बेहद आम बात है, लेकिन परेशानी तब खड़ी होती है जब भीषण गर्मी में भी त्वचा ड्राई होने लगे। खासतौर पर पैरों की एड़ियां अगर रूखेपन से फटने लगती हैं, तो ये काफी दिक्कत देती हैं। इनकी वजह से पैदल चलने में भी दिक्कत आती है। बहुत से लोगों को तो ये समझ ही हीं आता कि, आखिर गर्मी के मौसम में उनकी एड़ियां क्यों फट रही हैं।

फटी एड़ियां न सिर्फ परेशान करती हैं, बल्कि साथ में इसकी वजह से कई बार लुक खराब दिखता है। ऐसे में गर्मी के इस मौसम में भी आपको अपनी एड़ियों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप भी फटी एड़ियों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको गर्मी में फटी एड़ियां सही करने का तरीका बताएंगे।

cracked Heels Care Tips in hindi how to repair cracked heels with home remedies
गर्मियों में भी फट रही हैं एड़ियां तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock

नारियल का तेल करें इस्तेमाल

सर्दी के मौसम की तरह आप गर्मी के इस मौसम में भी फटी एड़ियों को राहत देने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस नारियल के तेल को रात में एड़ियों में लगाकर सोना है। 

cracked Heels Care Tips in hindi how to repair cracked heels with home remedies
गर्मियों में भी फट रही हैं एड़ियां तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock

पैरों को दिलाए राहत

गर्मी के मौसम में फटी एड़ियों से राहत पाने के लिए आप पैरों को समय-समय पर स्क्रब जरूर करें। स्क्रब की वजह से पैरों की डेड स्किन निकल जाएगी। इससे एड़ियां फटेंगी नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cracked Heels Care Tips in hindi how to repair cracked heels with home remedies
गर्मियों में भी फट रही हैं एड़ियां तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock

नींबू का रस करें इस्तेमाल 

पानी में नींबू का रस मिलाकर इसमें अपने पैरों को डुबो कर रखें। ऐसा करने से आपके पैरों की फटी एड़ियों को राहत मिलेगी। इस नुस्खे को अपनाने के बाद एडियां जल्दी मुलायम और चिकनी होगी। 

विज्ञापन
cracked Heels Care Tips in hindi how to repair cracked heels with home remedies
गर्मियों में भी फट रही हैं एड़ियां तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock

शहद है लाभकारी 

शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। ऐसे में आप फटी एड़ियों में शहद लगा सकते हैं। इससे आपकी एड़ियों को राहत मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed