{"_id":"684bfede12d8e647d801b4ab","slug":"nail-care-tips-garmi-me-nails-ka-dhyan-rakhna-chahiye-ya-nahi-2025-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nail Care Tips: गर्मियों में धूल और गर्म हवा नाखूनों को भी कर सकती है बर्बाद, ऐसे करें देखभाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Nail Care Tips: गर्मियों में धूल और गर्म हवा नाखूनों को भी कर सकती है बर्बाद, ऐसे करें देखभाल
Fri, 13 Jun 2025 05:03 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 13 Jun 2025 05:03 PM IST
सार
Nail Care Tips: यदि गर्मी के मौसम में आपके नाखून धीरे-धीरे कमजोर हो रहे हैं तो इनका खास ध्यान रखें। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस भीषण गर्मी में अवश्य रखें अपने नाखूनों का ध्यान
- फोटो : instagram
Nail Care Tips: गर्मी के मौसम का असर लोगों की सेहत के साथ-साथ उनकी त्वचा पर भी दिखने लगा है। तेज धूप और गर्मी के कारण त्वचा रूखी होकर झुलसने लगी है। हम सभी चेहरे और हाथ-पैरों को तो गर्मी से बचा लेते हैं, लेकिन एक नाजुक अंग को ऐसे ही रहने देते हैं। हम बात कर रहे हैं नाखूनों की।
नाखूनों को रखें मॉइश्चराइज
- फोटो : Adobe stock
नाखूनों को रखें मॉइश्चराइज
अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि गर्मी के मौसम में नाखूनों को मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती, जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, गर्मी में नाखून काफी ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में समय-समय पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसे खासतौर पर नाखूनों की त्वचा पर अप्लाई करें, ताकि क्यूटिकल्स अच्छे से मॉइश्चराइज हो पाएं। ऐसा न करने पर नाखूनों के आस-पास की त्वचा ड्राई हो जाएगी, जिससे नाखून कमजोर पड़ने लगेंगे।

हाथ धोते समय नाखूनों को साफ करें
- फोटो : फ्रीपिक
हाथ धोते समय नाखूनों को साफ करें
जब भी हम हाथ धोते हैं तो हथेली और उसकी उल्टी तरफ की त्वचा को तो खूब अच्छे से साफ करते हैं, लेकिन अक्सर नाखूनों को साफ करना भूल जाते हैं। इस वजह से नाखूनों में गंदगी जम जाती है, जिससे नाखून कमजोर हो जाते हैं। इसलिए हाथ धोते समय नाखूनों को साफ करने का खास ध्यान रखें। दिन में कम से कम एक बार तो नाखूनों को ब्रश या सॉफ्ट ब्रश से हल्के से साफ करें।

नियमित ट्रिमिंग है जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
नियमित ट्रिमिंग है जरूरी
यदि आप नाखूनों को सेट नहीं करेंगे तो इससे ये ऊपर से कमजोर हो जाएंगे। ऐसे में हर हफ्ते या हफ्ते में कम से कम दो बार अपने नाखूनों को ट्रिम करें। इससे नाखूनों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाती है। लंबे नाखूनों में गंदगी जल्दी जमती है, जिससे बदबू और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इसलिए ट्रिमिंग जरूरी है।

धूप से ऐसे बचाएं
- फोटो : Adobe stock
धूप से ऐसे बचाएं
अगर आप बाहर काम करते हैं, तो नाखूनों पर भी सूरज की किरणों का असर पड़ सकता है। इसलिए अपने चेहरे के साथ-साथ नाखूनों को भी धूप से बचाकर रखें। इसके लिए ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश में SPF बेस्ड टॉप कोट लगाएं। आजकल बाजार में एसपीएफ वाली नेल पॉलिश बड़ी ही आसानी से मिल जाती है, जिसे अप्लाई करके आप अपने नाखूनों को सुरक्षित कर सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।