Bridal Skin Care: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। जिस दिन लड़की की शादी तय हो जाती है, वो उसी दिन से ये सोचने लगती है कि उसे शादी में क्या पहनना है, कैसा मेकअप करना है, कैसी ज्वेलरी पहननी है। इसके लिए महीनों पहले से खरीदारी भी शुरू हो जाती है।
Bridal Skin Care: दमकती त्वचा के लिए होने वाली दुल्हन को कराने चाहिए ये स्किन केयर ट्रीटमेंट
अगर आपकी शादी तय हो गई है और आप अपनी शादी में दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो पहले से ही कुछ खास स्किन केयर ट्रीटमेंट जरूर कराएं।
हाइड्रा फेशियल
त्वचा की व्हाइटनिंग के लिए हाइड्रा फेशियल एक बेहतर विकल्प है। इसमें त्वचा की टैनिंग को हटाया जाता है। वैसे ज्यादातर लोग टैनिंग हटाने के लिए ब्लीच और डीटैन फेशियल का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर आपको ज्यादा असरदार फेशियल कराना है तो हाइड्रा फेशियल एक अच्छा ऑप्शन है।
पीलिंग है जरूरी
आप कितना भी खुद को बचा लें लेकिन फिर भी आपके चेहरे पर धूप का असर दिखाई देता है। ऐसे में आप पीलिंग कराकर अपनी त्वचा का निखार वापस पा सकती हैं। इस ट्रीटमेंट में त्वचा की डेड स्किन को हटाया जाता है। इससे त्वचा के पोर्स भी अच्छे से साफ हो जाते हैं।
अंडर आई ट्रीटमेंट
आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लड़कियों की आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। ऐसे में आप अंडर आई ट्रीटमेंट लेकर इस परेशानी से राहत पा सकती हैं। इस ट्रीटमेंट में डार्क सर्कल को परमानेंट ही छिपा दिया जाता है।
स्किन ब्राइटिंग ट्रीटमेंट
यहां त्वचा को गोरा करने की बात नहीं हो रही है। स्किन ब्राइटिंग ट्रीटमेंट में बस आपकी त्वचा की डेड स्किन को हटाया जाता है। इससे आपकी त्वचा का असली निखार सामने आता है। इसे गोरी और सांवली, दोनों स्किन टोन की लड़कियां करा सकती हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।