फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: ऐश्वर्या की खूबसूरत त्वचा का राज है रसोई में रखी ये साधारण सी चीज

Fri, 01 Nov 2019 11:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 01 Nov 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Birthday special: beauty secrets of aishwarya rai
- फोटो : social media

१ नवंबर को ऐश्वर्या राय का जन्मदिन होता है। उम्र के चालीसवें पड़ाव को पार करने के बाद भी उनकी खूबसूरती पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। ऐसे में अगर आपके दिमाग में ये सवाल उठे कि वो अपनी खूबसूरत त्वचा का कैसे ख्याल रखती हैं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। तो चलिए हम बताते हैं कि कैसे मिसेज बच्चन अपनी त्वचा का ख्याल रखती हैं। 

Trending Videos
Birthday special: beauty secrets of aishwarya rai

उबटन

सही पढ़ा आपने, उबटन। ऐश्वर्या अपनी त्वचा को खूबसूरत और निखरा हुआ रखने के लिए प्राकृतिक चीजों को मिलाकर बनाए गए उबटन का इस्तेमाल करती हैं। इस उबटन में बेसन, दूध और हल्दी का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही ऐश्वर्या बताती हैं कि त्वचा को माइश्चराइज रखने के लिए वो दही और खीरे के फेस मास्क का भी प्रयोग करती हैं।

Birthday special: beauty secrets of aishwarya rai
ऐश्वर्या राय

क्या है अंदरूनी खूबसूरती का राज

बाहरी खूबसूरती तभी नजर आती है जब शरीर अंदर से साफ हो। इसके लिए ऐश्वर्या खूब सारा पानी पीती हैं। ऐश्वर्या अपनी जवां त्वचा के लिए पानी को जिम्मेदार मानती हैं। वो कहती हैं कि खुद को अंदर से हाइड्रेट रखने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special: beauty secrets of aishwarya rai
- फोटो : social media
हेल्दी खाना
ऐश्वर्या अपनी ब्यूटी का राज बताते हुए कहती हैं कि हम जैसा खाते हैं उसका असर शरीर पर साफतौर पर पड़ता है। अपने आपको फिट और जवां रखने के लिए वो उबले हुए खाने को प्राथमिकता देती हैं। तेल-मसाले वाले खाने से ऐश्वर्या हमेशा ही परहेज करती हैं।

 

विज्ञापन
Birthday special: beauty secrets of aishwarya rai
त्वचा की खूबसूरती है फिट रहने में

ऐश्वर्या राय जिम को ज्यादा प्राथमिकता नहीं देती हैं। और बॉलीवुड हीरोइनों की तरह आप उन्हें जिम के बाहर नहीं देखेंगे। वो खुद को फिट रखने के लिए वॉक और पॉवर योग पर भरोसा करती हैं। वैसे भी थोड़ी एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से कोई भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed