फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों के नीचे 'डार्क सर्किल' से आप भी हैं परेशान, ये असरदार नुस्खे करेंगे समस्या का समाधान

Wed, 29 May 2019 07:16 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 29 May 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
best natural secret remedy for under eye dark circle

चेहरा भले ही बेदाग हो लेकिन आंखों के नीचे गड्ढे और डार्क सर्किल आपकी खूबसूरती का निखार छीन लेते हैं। आंखों के नीचे होने वाले काले धब्बे की वजह से व्यक्ति रोगी लगता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरुरत है। साथ ही, हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे असरदार नुस्खे जिन्हे रोजाना इस्तेमाल करके फर्क देख सकते हैं। 


 
best natural secret remedy for under eye dark circle
हर्बल पैक
आंखों के नीचे काले घेरे दूर करने के लिए सबसे पहले 50 ग्राम तुलसी के पत्ते, नीम के पत्ते और पुदीने के पत्तों को गुलाबजल में मिक्स कर के पीस लें। इस रस में थोड़ा हल्दी पाउडर मिक्स कर के पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को काले घेरों पर लगाएं, ऐसा करने से डार्क सर्कल की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
 
 
best natural secret remedy for under eye dark circle
बादाम तेल से मालिश 
रात को सोने से पहले आधा चम्मच रोगन बादाम, तीन बूंद प्योर आरेंज आयल और दो बूंद शहद एक साथ मिक्स कर लें। इस मिश्रण को तर्जनी उंगली में लेकर आंखों के चारों तरफ हल्के हाथ से गोलाई में मालिश करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
best natural secret remedy for under eye dark circle
कुकुम्बर थैरेपी
काले घेरों की प्राब्लम को कम करने के लिए आप कुकुम्बर थैरेपी का इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके लिए खीरे के टुकड़े को आंखों के ऊपर रखें। कुछ देर तक आंख बंद रखने के बाद डार्क एरिया पर इसे हल्के-हल्के से घुमाएं। इससे आंख के आसपास का थुलथुलापन कम होने के साथ कालापन भी घटेगा।
 

 
विज्ञापन
best natural secret remedy for under eye dark circle
टी-बैग्स
डार्क सर्कल्स पर इस्तेमाल किए गए टी-बैग्स का यूज करें। टी-बैग्स में मौजूद तत्व, टैनिन आंखों के आसपास की सूजन और डार्कनेस को कम करता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed