चेहरा भले ही बेदाग हो लेकिन आंखों के नीचे गड्ढे और डार्क सर्किल आपकी खूबसूरती का निखार छीन लेते हैं। आंखों के नीचे होने वाले काले धब्बे की वजह से व्यक्ति रोगी लगता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरुरत है। साथ ही, हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे असरदार नुस्खे जिन्हे रोजाना इस्तेमाल करके फर्क देख सकते हैं।
{"_id":"5cee78dfbdec22076f511ebb","slug":"best-natural-secret-remedy-for-under-eye-dark-circle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंखों के नीचे 'डार्क सर्किल' से आप भी हैं परेशान, ये असरदार नुस्खे करेंगे समस्या का समाधान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
आंखों के नीचे 'डार्क सर्किल' से आप भी हैं परेशान, ये असरदार नुस्खे करेंगे समस्या का समाधान
Wed, 29 May 2019 07:16 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 29 May 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
हर्बल पैक
आंखों के नीचे काले घेरे दूर करने के लिए सबसे पहले 50 ग्राम तुलसी के पत्ते, नीम के पत्ते और पुदीने के पत्तों को गुलाबजल में मिक्स कर के पीस लें। इस रस में थोड़ा हल्दी पाउडर मिक्स कर के पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को काले घेरों पर लगाएं, ऐसा करने से डार्क सर्कल की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

बादाम तेल से मालिश
रात को सोने से पहले आधा चम्मच रोगन बादाम, तीन बूंद प्योर आरेंज आयल और दो बूंद शहद एक साथ मिक्स कर लें। इस मिश्रण को तर्जनी उंगली में लेकर आंखों के चारों तरफ हल्के हाथ से गोलाई में मालिश करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।

कुकुम्बर थैरेपी
काले घेरों की प्राब्लम को कम करने के लिए आप कुकुम्बर थैरेपी का इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके लिए खीरे के टुकड़े को आंखों के ऊपर रखें। कुछ देर तक आंख बंद रखने के बाद डार्क एरिया पर इसे हल्के-हल्के से घुमाएं। इससे आंख के आसपास का थुलथुलापन कम होने के साथ कालापन भी घटेगा।

टी-बैग्स
डार्क सर्कल्स पर इस्तेमाल किए गए टी-बैग्स का यूज करें। टी-बैग्स में मौजूद तत्व, टैनिन आंखों के आसपास की सूजन और डार्कनेस को कम करता है।