फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार त्योहार में बैकलेस पहनने से पहले, इन पांच तरीकों से पीठ को बनाएं 'ग्लोइंग'

Wed, 09 Oct 2019 11:53 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 09 Oct 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
best home remedies to get clean back
- फोटो : instagram
त्योहारों के सीजन में सज-धजकर तैयार होने का मजा ही कुछ और है। त्योहार, शादी जैसे कुछ ही अवसर हैं जब खूब संवरने का मौका मिलता है। करवाचौथ, दिवाली पार्टी सब नजदीक है। अगर ऐसे मौके पर साड़ी या चोली के साथ बैकलेस ब्लाउज या फिर बैकलेस कुर्ता पहनने की सोच रही हैं तो अच्छी बात है। लेकिन बैकलेस पहनते वक्त अपनी पीठ का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। हालांकि, ये हिस्सा हमेशा ढंका होने के बावजूद काफी टैन होता है और ब्लैक स्पॉट भी होते हैं। ऐसे में बैक का ग्लोइंग और क्लीन होना भी जरूरी है। आज हम आपकी बैक के फेशियल यानी बैकियल के खास उपाय बताएंगे। 
best home remedies to get clean back
खीरे का इस्तेमाल लोग सलाद के रूप में करते हैं। लेकिन इसके इस्तेमाल से काली गर्दन और पीठ को भी गोरा किया जा सकता है। गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए खीरे को कद्दूकस करके उसको अपनी गर्दन पर लगाएं। आप चाहे तो इसका रस भी लगा सकते हैं। रस लगाने के बाद गर्दन और पीठ पर हल्के हाथों से मसाज करें। एेसा करने से  गर्दन और पीठ का कालपन दूर होगा। 
best home remedies to get clean back
संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो रंग को निखारने में सहायक है। सबसे पहले संतरे के गुदे को सुखाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को दूध में मिलाकर गर्दन और पीठ पर लगाएं। कुछ देर कर उसको एेसे ही रहने दें। आपकी गर्दन और पीठ चमकने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best home remedies to get clean back
दही त्वचा के कालेपन को दूर करने में सहायक है। इसमें पाए जाने वाले गुण नैचुरल तरीके से रंग को साफ करके दाग-धब्बों को हटाने का काम करता है। गर्दन और पीठ के कालेपन को दूर करने के लिए भी दही का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
best home remedies to get clean back
शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करने और टमाटर स्किन को निखारने में सहायक है। इन दोनों को साथ में मिलाकर लगाने से गर्दन और पीठ का रंग साफ होता है। शहद में टमाटर का रस मिलाकर 20 मिनट के लिए  गर्दन और पीठ  पर लगाएं। कुछ दिनों तक एेसा करें। गर्दन का रंग साफ हो जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed