फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना पकाने में रोजाना इस्तेमाल होने वाली ये चीज, चुटकियों में दिलाएगी डैंड्रफ से छुटकारा

Wed, 11 Sep 2019 04:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 11 Sep 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
benefits of salt, get rid of dandruff and hair problem
- फोटो : pixa
बालों से जुड़ी परेशानी जैसे झड़ना, असमय सफेद होना, सिर में रूसी होना, बालों का कमजोर होना बहुत ही आम समस्या है। बालों की इन्हीं समस्याओं में से एक डैंड्रफ, जो बहुत बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। इनको कितना भी भगाया जाए ये वापस लौट आते है। बालों में बार-बार वापस आ जाने वाले डैंड्रफ को दूर करने का नु्स्खा हैं एक चुटकी नमक। जी हां नमक से बालों के डैंड्रफ को दूर किया जा सकता है। तो आइए जाने किस तरह नमक के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है डैंड्रफ। 


 
benefits of salt, get rid of dandruff and hair problem
- फोटो : pixa
रूसी के कारण

तेल और पसीने रूसी होने का प्रमुख कारण है। नमक सिर में होने वाले अतिरिक्त तेल को सोखने का काम करता है। इसके साथ ही सिर में होने वाली नमी के कारण कई बार फंगल इंफेक्शन हो जाता है नमक सिर की त्वचा से नमी सोखने का काम भी करता है। नमक सिर की त्वचा के रोम छिद्र खोलने का काम भी करता है। 


 
benefits of salt, get rid of dandruff and hair problem
जैतून के तेल के साथ करें नमक का प्रयोग

जैतून का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। सिर की रूसी को भगाने के लिए दो चम्मच सेंधा नमक, दो चम्मच जैतून का तेल और दो चम्मच नींबू के रस को मिला लें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और पांच मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of salt, get rid of dandruff and hair problem
- फोटो : pixa
नमक से धोंए बाल

बालों से डैंड्रफ खत्म करने का यह सबसे आसान तरीका है। इसके लिए बस दो चम्मच नमक को पानी में डालकर गर्म कर लें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो इस पानी से बालों को धो लें और किसी अच्छे शैंपू का इस्तेमाल करें।


 
विज्ञापन
benefits of salt, get rid of dandruff and hair problem
शैंपू में मिलाएं नमक

इस आसान से उपाय को सप्ताह में एक या दो बार ही इस्तेमाल करें और डैंड्रफ से जुड़ी सारी परेशानियों का अंत कर देगा। इसके लिए एक चम्मच नमक और एक चम्मच शैंपू को लेकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को सिर की त्वचा में उंगलियों के पोरों से मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।   


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed