{"_id":"5d788b6c8ebc3e0172325ff2","slug":"best-diy-tips-to-take-care-of-colored-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आजमाएं ये पांच तरीके लंबे समय तक ''हेयर कलर' रहेगा बरकरार","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
आजमाएं ये पांच तरीके लंबे समय तक ''हेयर कलर' रहेगा बरकरार
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बालों को कलर करना आम बात है। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले लोग सफ़ेद बाल छिपाने के लिए बाल रंगते थे और अब ये एक फैशन ट्रेंड है। अब लोग बोलों को काला नहीं करते बल्कि बाजार में हेयर कलर के इतने प्रोडक्ट मौजूद हैं कि आप मनचाहे रंग से बालों को रंग सकते हैं। गोल्डन, रेड, ग्रीन, ब्राउन, बरगंडी जैसे लोग कई कलर करते हैं। हालांकि, कलर करना जितना आसान है उनकी देखभाल करना उतना ही मुश्किल भी है। आज हम आपको कलर बालों की देखभाल के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताने जा रहे हैं।
2 of 5
बालों का कलर बरकरार रहे और मुलायम और मजबूत बने रहें, इसके लिए महीने में दो बार हेयर स्पा जरूर लें। हफ्ते में दो बार हल्के गुनगुने ऑलिव ऑयल से सिर की हल्के हाथों से मसाज करें। बालों को रोज न धोएं। ऐसा करने से उनका रंग फीका पड़ जाएगा और वह रूखे हो जाएंगे।
3 of 5
बालों की सही देखभाल के लिए जरूरी है कि आप जब भी बाहर निकलें तो बालों को दुपट्टे से कवर करके ही निकलें। बाहर धूल, मिट्टी और प्रदूषण से बाल खराब हो सकते हैं। इसलिए बाहर जानें से पहले आप अपने सिर पर टोपी या स्काफ जरूर ढक लें ताकि बालों को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बालों में बनाना मास्क लगाने से उनमें चमक आती है। इसे 15 दिन में एक बार जरूर लगाएं। इसके लिए 2 केले मैश करें और उसमें शहद, एलोवेरा, दूध, बादाम का तेल या नारियल का तेल या अंडा डालकर अच्छे तरह मिलाएं और बालों में लगाएं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि, बालों में कलर करने के बाद लगभग 3 दिन तक शैंपू न करें।
विज्ञापन
5 of 5
इसके बाद सल्फेट फ्री शैंपू और कंडिशनर का इस्तेमाल करें। शैंपू हमेशा हल्के हाथों से करें और बालों को रगड़ें नहीं। बालों को धोने के लिए ठंडा पानी इस्तेमाल करें। बालों का कलर बरकरार रखने के लिए एवोकैडो हेयर मास्क लगाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।