Benefits Of Multani Mitti: आज के समय में कौन नहीं चाहता कि उसकी त्वचा हमेशा दमकती रहे। इसके लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। बावजूद इसके बदलते मौसम और लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से त्वचा का ध्यान रखना बेहद मुश्किल हो जाता है।
चेहरे पर तमाम तरह की परेशानियां आए दिन जन्म लेती रहती हैं, जिनसे राहत दिलाने में रेडीमेड प्रोडक्ट इतना मदद नहीं करते। इसी के चलते अब लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
चेहरे के लिए असरदार घरेलु नुस्खों में मुल्तानी मिट्टी का नाम शामिल है। ये त्वचा के लिए काफी फायदेमंद रहती है। चेहरे पर मुल्तानी इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो पहले इसके फायदे जान लें। यहां इस लेख में हम आपको मुल्तानी मिट्टी के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको शाायद ही कोई बताएगा।
2 of 8
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा
- फोटो : iStock
त्वचा की गहरी सफाई
अगर आप चाहते हैं कि चेहरे की सफाई अंदर तक हो तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी, तेल और टॉक्सिन्स को निकालकर गहरी सफाई करती है। यह त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करती है, जिससे आपकी त्वचा तरोताजा हो जाती है।
3 of 8
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा
- फोटो : iStock
चेहरे के अतिरिक्त तेल को साफ करना
अगर आपकी त्वचा काफी ज्यादा तैलीय है तो भी आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चेहरे का अतिरिक्त तेल को सोखने की क्षमता रखती है। यह त्वचा पर जमा अतिरिक्त तेल को नियंत्रित कर रोमछिद्रों को बंद होने से रोकती है, जिससे मुंहासों की संभावना कम हो जाती है।
4 of 8
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा
- फोटो : iStock
मुंहासों से दिलाता है राहत
अक्सर चेहरे पर अतिरिक्त तेल आने की वजह से मुंहासों की समस्या होती है। मुल्तानी मिट्टी एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद करती है।
5 of 8
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल के ये फायदे आपको कोई नहीं बताएगा
- फोटो : iStock
त्वचा की रंगत निखारना
मुल्तानी मिट्टी का उपयोग त्वचा की रंगत को सुधारने और धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को निखारती है और प्राकृतिक चमक प्रदान करती है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं।