Foot Care Tips: बारिश के मौसम में पैरों में हो रहा है फंगल इंफेक्शन तो ऐसे करें बचाव
अगर बारिश के मौसम में भी आपके पैरों में फंगल इंफेक्शन हो रहा है तो कुछ तरीके अपनाकर इससे बचाव करें।
पैरों को सूखा और साफ रखें
ये काफी कठिन काम है, लेकिन बारिश के मौसम में अपने पैरों को हमेशा सूखा और साफ रखें। पैर भीगे रहने की वजह से फंगल इंफेक्शन का शिकार होते हैं।
बारिश के मौसम में खुले सैंडल या फ्लिप-फ्लॉप पहनें ताकि पैरों में नमी जमा न हो। नमी जमने की वजह से ही खुलजी की समस्या होती है। वॉटरप्रूफ जूते भी पहन सकते हैं, लेकिन घर आने के बाद उन्हें उतारकर पैरों को सुखा लें।
एंटी-फंगल पाउडर करें इस्तेमाल
इस मौसम में अपने पैरों पर एंटी-फंगल पाउडर का उपयोग करें। इसका इस्तेमाल खासतौर पर उंगलियों के बीच जरूर करें। यह नमी को कम करने और फंगल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
स्वच्छता बनाए रखें
बारिश के इस मौसम में अपने पैरों की नियमित सफाई करें। रात में पैरों को धोकर सुखाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। ध्यान रखें कि उंगलियों के बीच किसी भी तरह की क्रीम न लगाएं।