फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Benefits of Chocolate: महंगे स्किन ट्रीटमेंट को कहें बाय-बाय, घर बैठे चॉकलेट से पाएं नेचुरल ग्लो

Fri, 27 Jun 2025 04:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 27 Jun 2025 04:54 PM IST
सार

How to Use Chocolate for Skin Whitening: अगर आप अपने शरीर की त्वचा को दमकाना चाहते हैं तो चॉकलेट का इस्तेमाल करके देखें। 

विज्ञापन
benefits of chocolate on body care in hindi how to use chocolate for skin whitening
चॉकलेट से चमक उठेगा आपका शरीर, जानें इस्तेमाल करने का तरीका - फोटो : Adobe stock

How to Use Chocolate for Skin Whitening: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे चॉकलेट का सेवन पसंद न हो। खासतौर पर लड़कियों को तो चॉकलेट काफी पसंद आती है। इसमें पाए जाने वाले तत्व शरीर की कई दिक्कतों को आसानी से दूर करने की क्षमता रखते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि यही चॉकलेट आपके शरीर की त्वचा को भी दमका सकती है।



जी हां, भले ही आपको ये सुनने में अजीब लगे लेकिन ये सच है। चॉकलेट में जो तत्व पाए जाते हैं, वो सेहत के साथ-साथ त्वचा को भी दुरुस्त करने का काम करते हैं। चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, मिनरल्स और नेचुरल ऑयल्स त्वचा को नमी देने के साथ-साथ उसमें नेचुरल ग्लो भी लाते हैं। इसी के चलते हम इस लेख में आपको बताएंगे कि आप किस तरह से चॉकलेट का इस्तेमाल त्वचा को दमकाने के लिए कर सकते हैं। 

benefits of chocolate on body care in hindi how to use chocolate for skin whitening
त्वचा चमकाने के लिए पैक बनाने का जरूरी सामान - फोटो : Adobe stock
त्वचा चमकाने के लिए पैक बनाने का जरूरी सामान
  •   डार्क कोको पाउडर – 2 टेबलस्पून
  •  शहद – 1 टेबलस्पून
  •  दही – 1 टेबलस्पून
  • ओट्स पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • नारियल तेल या बादाम तेल – कुछ बूंदें

 
benefits of chocolate on body care in hindi how to use chocolate for skin whitening
पैक बनाने का तरीका - फोटो : इंस्टाग्राम
पैक बनाने का तरीका

आसान तरीके से स्किन को चमकाना है तो इस पैक का इस्तेमाल करें। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले तो एक बड़े के कटोरे में कोको पाउडर निकाल लें। अब इसमें शहद, दही, ओट्स पाउडर और थोड़ा सा नारियल का तेल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके इसका पेस्ट बना लें। ध्यान रखें ये पेस्ट न तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of chocolate on body care in hindi how to use chocolate for skin whitening
पैक इस्तेमाल करने का तरीका - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल 

अब बारी आती है इस बॉडी पैक को इस्तेमाल करने की तो सबसे पहले इस पैक को अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद ब्रश की मदद से इसे अपने पूरे शरीर में लगा लें। खासतौर इसे शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां टैनिंग और ड्रायनेस ज़्यादा हो।
विज्ञापन
benefits of chocolate on body care in hindi how to use chocolate for skin whitening
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
अब कम से कम 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद त्वचा को हल्का गीला करें और स्क्रब करते हुए साफ करें। धीरे-धीरे स्क्रब करें और फिर त्वचा को धो दें। त्वचा साफ करने के बाद अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed