फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Use Milk On Face: नए साल पर मिलेगा निखरा चेहरा, अगर त्वचा पर ऐसे इस्तेमाल करेंगी कच्चा दूध

Fri, 20 Dec 2024 10:59 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 20 Dec 2024 10:59 AM IST
सार

दूध का उपयोग सौंदर्य को निखारने के लिए प्राचीन काल से किया जा रहा है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, और लैक्टिक एसिड त्वचा को निखारने और पोषण देने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
Beauty Tips Get Glowing Skin With Milk Effective Way To Use Milk For Face Skin Care Tips in Hindi
स्किन केयर टिप्स - फोटो : Adobe stock

How To Use Milk On Face: लगातार बढ़ते प्रदूषण, तनाव और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से त्वचा काफी थकी-थकी लगती है। इसके लिए लोग काफी स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। बहुत से लोग फेशियल कराते हैं, वहीं बहुत से लोग चेहरा चमकाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं।



यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्हें घरेलू नुस्खों पर भरोसा है, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको नये साल के लिए चेहरा चमकाने का तरीका बताने जा रहे हैं। हम यहां आपको दूध के इस्तेमाल से चेहरा चमकाने के नुस्खे बताएंगे।

दरअसल, कच्चे दूध में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करते हैं। ऐसे में हम आप यहां आपको दूध के इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं। कच्चे दूध को कई तरह से इस्तेमाल करके आप चेहरे को ग्लो बरकरार रख सकते हैं। 

Beauty Tips Get Glowing Skin With Milk Effective Way To Use Milk For Face Skin Care Tips in Hindi
क्लींजर के रूप में - फोटो : iStock

क्लींजर के रूप में

आप कच्चे दूध का इस्तेमाल क्लींजर के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कच्चे दूध को एक कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं। फिर इसे 10-15 मिनट तक ऐसे छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसकी मदद से आप अपनी त्वचा को अंदर तक साफ कर सकते हैं। 

Beauty Tips Get Glowing Skin With Milk Effective Way To Use Milk For Face Skin Care Tips in Hindi
स्क्रब के रूप में - फोटो : Adobe stock

स्क्रब के रूप में

कच्चे दूध का इस्तेमाल स्क्रब के रूप में भी किया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी और 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं।इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मलें और फिर धो लें। यह स्क्रब मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इसलिए आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips Get Glowing Skin With Milk Effective Way To Use Milk For Face Skin Care Tips in Hindi
फेस मास्क के रूप में - फोटो : Adobe stock

फेस मास्क के रूप में

कच्चे दूध से आप फेस मास्क भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच दूध में 1 चम्मच शहद और थोड़ी-सी बेसन मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ये मास्क त्वचा की नमी बरकरार रखता है। 

विज्ञापन
Beauty Tips Get Glowing Skin With Milk Effective Way To Use Milk For Face Skin Care Tips in Hindi
टोनर के रूप में - फोटो : Adobe stock

टोनर के रूप में

टोनर का इस्तेमाल चेहरे की त्वचा टाइट करने के लिए किया जाता है। ऐसे में आप कच्चे दूध से भी टोनर बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कच्चे दूध को फ्रिज में ठंडा करें। अब एक कॉटन पैड की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर इसे ऐसे ही रहने दें और फिर चेहरा धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed