फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: पुरुष भी एक्ने से रहते हैं परेशान, गर्मियों में इन फेसपैक से मिलेगा छुटकारा

Thu, 09 Jun 2022 06:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
basic skin care face pack to control acne pimple in men
men beauty

गर्मियों के मौसम में महिला और पुरुष दोनों ही एक्ने और मुंहासे से परेशान रहते हैं। एक्ने और मुंहासे चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। जिसकी वजह से चेहरा काफी खराब दिखने लगता है। इन एक्ने की समस्या को सुलझाने के लिए कुछ साधारण से फेस पैक काफी मदद कर सकते हैं। जिन्हें आप घर में आसानी से तैयार कर लगा सकते हैं। इससे ना केवल त्वचा के दाग-धब्बे दूर होंगे बल्कि नए निकलने वाले एक्ने से भी छुटकारा मिल जाएगा। तो चलिए जानें कौन से हैं वो फेसपैक।

basic skin care face pack to control acne pimple in men
alovera - फोटो : istock
एलोवेरा और नींबू का रस

एलोवेरा त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा में कांति आती है। अगर चेहरे पर एक्ने और मुंहासे निकल रहे हैं। तो एलोवेरा जेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। फिर कुछ देर के लिए इन्हें छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो दें। साधारण सा ये नुस्खा त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। 

basic skin care face pack to control acne pimple in men
Almond Milk

चेहरे पर निकलने वाले एक्ने और मुंहासों से परेशान हो गए हैं तो इस फेसपैक को लगाकर आजमाएं। अंडे के सफेद वाले भाग में एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टीज होती है। जो चेहरे के ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करती है। फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच बादाम मिल्क में अंडे के सफेद भाग को मिलाएं। फिर इसमे नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर करीब 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। सप्ताह में करीब दो से तीन बार इस फेसपैक को लगाने से चेहरे पर फर्क नजर आना शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
basic skin care face pack to control acne pimple in men
Apple Cider Vinegar

एप्पल साइडर विनेगर से बने पैक से भी चेहरे के मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है। फेसपैक को बनाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर के दो चम्मच, ग्रीन टी, चीनी और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

विज्ञापन
basic skin care face pack to control acne pimple in men
skin - फोटो : Pixabay
चेहरे पर इन कुछ साधारण से घरेलू फेसपैक को लगान से एक्ने और मुंहासे की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह के त्वचा पर प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय आवश्यक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed