फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: गर्मी में हर दूसरे दिन बाल हो जाते हैं चिपचिपे, तो शैंपू करते वक्त इन बातों को रखे याद

Tue, 07 Jun 2022 07:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 07 Jun 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
how to wash hair in summer to get rid of greasy scalp
कब धोएं बाल - फोटो : istock

गर्मी के मौसम में बाल धोने के अगले दिन से ही ये फिर से गंदे नजर आने लगते हैं। जिसकी वजह से काफी उलझन होती है। और किसी भी तरह की कोई हेयरस्टाइल भी नहीं बन पाती। अगर आप भी इस तरह की समस्या से रोजाना दो चार होती हैं। तो शैंपू करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि गंदे बालों से ना केवल बदबू आना शुरू हो जाती है। बल्कि इससे चेहरे और गर्दन पर भी एक्ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि बालों को सही तरह से शैंपू कर धोया जाए। 

how to wash hair in summer to get rid of greasy scalp
शैम्पू
शैंपू करने का सही तरीका

हो सकता है कि आप शैंपू करती हों लेकिन वो स्कैल्प से तेल को ना हटा पाता हो। इसका कारण है स्कैल्प में ठीक से शैंपू का ना पहंचना। इसके लिए आप शैंपू को पानी में घोलकर गीला कर लें। फिर इसको बालों में डालकर शैंपू करें। क्योंकि गीला शैंपू बालों में तेजी से फैलता है। 

how to wash hair in summer to get rid of greasy scalp
shampoo

स्कैल्प पर शैंपू करते वक्त उंगलियों की सहायता लें। उंगलियों से बालों को धीरे-धीरे करके मसाज करें। जिससे कि सारा शैंपू पूरे बालों में लग जाए और अच्छी तरह से गंदगी छुट जाए। फिर बालों को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें। -जिससे कि सारा शैंपू ठीक से छुट जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to wash hair in summer to get rid of greasy scalp
shampoo

शैंपू करते वक्त कभी भी जल्दबाजी में ना रहें। आराम से बालों में शैंपू को लगाकर कम से कम एक से दो मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इन्हें उंगलियों की सहायता से मसाज करके पानी से धोएं। ऐसा करने से बालों का सारा तेल एक बार में ही निकल जाएगा।

विज्ञापन
how to wash hair in summer to get rid of greasy scalp
shampoo - फोटो : pixabay

कंडीशनर को हमेशा बालों में लगाने की सलाह दी जाती हैं। ना कि स्कैल्प में। अगर आप भी कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाते हैं तो फौरन बंद कर दें। क्योंकि कंडीशनर से भी बालों के ऑयली होने की समस्या बनी रहती है। गर्मियों में बालों को रोजाना धोने की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए अपने बालों की गंदगी को देखकर रोज या फिर दो दिन के अंतर से बालों को धोया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed