Hair Care Tips: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का सीधा असर लोगों के स्वास्थ पर पड़ने लगा है। खासतौर पर प्रदूषण की वजह से बाल काफी कमजोर होते जा रहे हैं। ऐसे में बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
कई बार तो बालों का ध्यान रखने के बावजूद बहुत से युवा कम उम्र में ही बालों के सफेद होने से परेशान रहते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बाल अपने आप काले होने लगेंगे। हालांकि इन चीजों के इस्तेमाल से बाल पूरी तरह से काले नहीं होते, लेकिन हां थोड़ा-बहुत इनका असर जरूर दिखता है।
यदि आप हमारे बताए गए उपायों को फॉलो करने का सोच रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना नहीं रहे।
2 of 6
आंवला इस्तेमाल करें
- फोटो : instagram
आंवला इस्तेमाल करें
आंवला में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को न सिर्फ काला करते हैं, बल्कि उन्हें आंतरिक रूप से मजबूत भी बनाते हैं। ऐसे में चाहें तो आंवले के तेल से बालों की नियमित मालिश करें। इसके अलावा आप आंवला पाउडर को पानी में उबालकर पेस्ट बना लें और इसे बालों में लगाएं। इसके इस्तेमाल से भी बाल काले हो सकते हैं।
3 of 6
करी पत्ता और नारियल तेल
- फोटो : istock
करी पत्ता और नारियल तेल
करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व आपके बालों को मजबूत बनाने और काला करने में मदद करेंगे। करी पत्तों को नारियल तेल में उबालकर ठंडा करें। इस तेल से हफ्ते में 2-3 बार मालिश करें। इसका असर भी आपको कुछ दिनों में दिखने लगेगा।
4 of 6
भृंगराज तेल
- फोटो : Adobe stock
भृंगराज तेल
भृंगराज को केश राजा कहा जाता है। ऐसे में भृंगराज तेल से सिर की मालिश करें। आप भृंगराज पाउडर को पानी में मिलाकर मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले हो जाएंगे।
5 of 6
प्याज का रस
- फोटो : Freepik.com
प्याज का रस
प्याज के रस का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए प्याज का रस निकालकर सीधे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 30-45 मिनट तक लगाकर रखें और फिर शैंपू कर लें। इसका फर्क भी आपको कुछ ही दिनों में दिखेगा।