फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

Wed, 18 Dec 2024 10:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Dec 2024 10:04 AM IST
सार

सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में ठंड और सूखी हवा त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें सर्दियों में करने से बचना चाहिए, वरना आपकी त्वचा की रंगत बिगड़ सकती है। 
 

विज्ञापन
Winter Skin Care Tips avoid these things during winters
सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम - फोटो : Adobe stock

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। वैसे तो आजकल बाजार में त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हर स्किन टाइप की क्रीम और बॉडी लोशन मिलते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल के बाद भी बहुत से लोगों को त्वचा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।



यदि आपके साथ भी कई दिक्कतें सामने आ रही हैं तो आपको अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको सर्दी के मौसम में खासतौर पर रखना है। इन उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में अपनी त्वचा को न सिर्फ स्वस्थ बल्कि चमकदार और मुलायम बनाए रख सकते हैं। 

Winter Skin Care Tips avoid these things during winters
ज्यादा गर्म पानी से नहाना - फोटो : iStock

ज्यादा गर्म पानी से नहाना

किसी भी मौसम में ज्यादा गर्म पानी से नहाना त्वचा को रूखा और बेजान बना सकता है। इससे त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है, और सूखापन बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा हल्के गुनगुने पानी से नहाएं।

Winter Skin Care Tips avoid these things during winters
सही स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करना - फोटो : Adobe stock

एसिड-बेस्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना

 सर्दियों में एसिड-बेस्ड स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग न करें, क्योंकि ये त्वचा को और अधिक सूखा सकते हैं। हल्के और हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स का चुनाव करें, ताकी आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Skin Care Tips avoid these things during winters
खुद को कवर करके न रखना - फोटो : Adobe stock

चेहरा बिना कवर किए घूमना

ठंडी हवाएं त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा देती हैं, खासतौर पर अगर बात करें चेहरे की तो ठंडी हवाओं की वजह से चेहरा काफी ड्राई हो जाता है। ऐसे में इस मौसम में चेहरे को स्कार्फ या मफलर से ढक कर रखें।

विज्ञापन
Winter Skin Care Tips avoid these things during winters
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करना - फोटो : Adobe stock

साधारण क्रीम लगाना

सर्दियों में त्वचा को अधिक मॉइस्चराइजेशन की आवश्यकता होती है। अगर आप नियमित रूप से अच्छे मॉइस्चराइजर का उपयोग नहीं करते, तो आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed