फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Dye Applying Tips: बालों को काला करने के लिए डाई लगाते हैं ? इन गलतियों को भूल से भी न दोहराएं

Thu, 11 Sep 2025 01:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 11 Sep 2025 01:42 PM IST
सार

Avoid These Mistakes While Applying Hair Dye At Home: अगर आप अपने घर पर ही बालों में हेयर डाई लगाना चाहते हैं, तो कुछ गलतियों को दोहराने से बचें। 

विज्ञापन
avoid these mistakes while applying hair dye in hindi dye lagate time kya galti na karein
बालों को काला करने के लिए डाई लगाते हैं ? इन गलतियों को भूल से भी न दोहराएं - फोटो : Adobe stock

Avoid These Mistakes While Applying Hair Dye At Home: आज के समय में बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और तनाव का असर लोगों के शरीर के साथ-साथ उनके बालों पर भी पड़ रहा है। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में ही लोगों के बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं।



अपने सफेद बालों को रंगने के लिए लोग डाई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे सफेद बाल छिप जाते हैं। इससे लुक एकदम से बदल जाता है। इसका इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। पर, क्या आप जानते हैं कि डाई इस्तेमाल करते समय की गई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से आप गंजेपन तक का शिकार हो सकते हैं।

यहां इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे कि आपको डाई के इस्तेमाल के समय कौन-कौन सी गलतियां नहीं दोहरानी चाहिए, ताकि इसके इस्तेमाल के बाद आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। 

avoid these mistakes while applying hair dye in hindi dye lagate time kya galti na karein
पैच टेस्ट न करना - फोटो : Adobe stock

पैच टेस्ट न करना

चाहे आप घर पर डाई लगा रहे हैं या फिर सैलून में जाकर लगवा रहे हैं, आपको ये खास ध्यान रखना है कि सबसे पहले पैच टेस्ट कराएं। खासतौर पर तब, जब आप पहली बार डाई का इस्तेमाल कर रहे हैं। पैच टेस्ट से ये कंफर्म हो जाएगा कि कहीं आपको किसी चीज से एलर्जी तो नहीं है। क्योंकि कई बार डाई के इस्तेमाल से एलर्जी हो जाती है, जो काफी दिक्कत देती है। 

 
avoid these mistakes while applying hair dye in hindi dye lagate time kya galti na karein
गंदे बालों में इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
गंदे बालों में इस्तेमाल

यदि आप गंदे बालों में डाई का इस्तेमाल करेंगे तो इसका रंग बालों पर अच्छी तरह से नहीं चढ़ेगा। कई बार तो गंदगी की वजह से बाल कई-कई जगह से सफेद ही रह जाते हैं, जो देखने में भी अजीब लगते हैं। इसलिए डाई के इस्तेमाल से पहले अपने बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। ताकि आपके पैसे खराब न हों। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
avoid these mistakes while applying hair dye in hindi dye lagate time kya galti na karein
समय का ध्यान न रखना - फोटो : Adobe stock
समय का ध्यान न रखना

जब भी डाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके डिब्बे पर लिखे निर्देशों का खासतौर पर पालन करें। ध्यान रखें कि आपको हमेशा निर्देशों के अनुसार ही डाई को बालों पर रखना है। उसमें जितना समय दिया है, उतने का खास ध्यान रखें। ज्यादा देर तक बालों में डाई को लगे छोड़ना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।

 
विज्ञापन
avoid these mistakes while applying hair dye in hindi dye lagate time kya galti na karein
बालों की देखभाल न करना - फोटो : Adobe stock
बालों की देखभाल न करना

बहुत से लोगों के बाल डाई के इस्तेमाल के बाद काफी डल, रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में डाई लगने के बाद बालों को मॉइस्चराइजिंग शैंपू और कंडीशनर से ठीक से धोएं और नियमित देखभाल करें। डाई लगाने के बाद बालों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत पड़ जाती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed