मेकअप करना आजकल लड़कियों को बेहद पसंद आता है। चेहरे पर मेकअप से सुंदरता और निखरकर नजर आने लगती है। लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा मेकअप त्वचा को खराब कर सकता है। कुछ ऐसे मौके होते हैं, जिस वक्त चेहरे पर अगर आप फाउंडेशन या मेकअप की परत लगा लेती हैं तो स्किन सुंदर तो नजर आएगी। लेकिन इससे चेहरे पर एक्ने वगैरह होने लगते हैं। इसलिए स्वीमिंग से लेकर जिम में या कसरत करते समय मेकअप से दूर रहने में ही भलाई है। तो चलिए जानें किन मौकों पर मेकअप से परहेज करना ठीक होगा।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्वीमिंग करते समय
अगर आप स्वीमिंग करने जा रही हैं या फिर हॉट शॉवर लेकर बाहर आ रही हैं तो इस समय भी चेहरे पर मेकअप नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब आप स्वीमिंग पूल में नहाती है तो पानी में क्लोरीन होता है। स्वीमिंग करने के बाद चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद ही मेकअप करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ हॉट शॉवर लेने के कारण त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में मेकअप स्किन को डैमेज कर सकता है।
जिम जाते समय
जब भी जिम जाइए तो ध्यान रखिए कि चेहरे पर किसी तरह का मेकअप न हो। क्योंकि जब भी हम एक्सरसाइज करते हैं तो उस समय खूब सारा पसीना होता है। अगर हम चेहरे पर मेकअप की परत चढाए रहेंगे तो पसीना पोर्स को ब्लॉक कर देगा। जिसकी वजह से एक्ने और स्किन की बहुत सी समस्याएं हमें घेर लेंगी।
4 of 5
क्लिनर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
घर की साफ-सफाई के समय
मेकअप करना भले ही आपको पसंद हो लेकिन घर के कामकाज या साफ-सफाई के समय मेकअप भूलकर भी न करें। क्योंकि इस समय चेहरे की त्वचा बहुत सारी धूल-मिट्टी और कीटाणुओं के संपर्क में आती है। जिसकी वजह से चेहरे पर इसकी परत पोर्स को ब्लॉक करके स्किन प्राब्लम को जन्म देती है।
एक्ने और मुंहासे
अगर चेहरे पर एक्ने या मुंहासों की समस्या है तो मेकअप से दूर रहने में ही भलाई है। त्वचा को केवल साफ-सुथरा रखना इसकी सेहत के लिए अच्छा होगा। बहुत सी महिलाएं कंसीलर का इस्तेमाल एक्ने को छिपाने के लिए करती हैं जो त्वचा को और ज्यादा खराब कर देता है।