फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है मौसमी का जूस, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

Tue, 30 Apr 2019 12:43 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 30 Apr 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Amazing Mosambi Juice Benefits for Skin
गर्मियों में स्किन का ऐसे रखें ध्यान

गर्मी आ गई हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है स्किन को पैंपर करके रखना। तेज धूप और वायु प्रदूषण से अच्छे खासे चेहरे की भी बैंड बज जाती है। इस मौसम में चेहरे पर कील-मुहांसे, छाइयां और काले दाग की समस्या आम है। इससे बचने के लिए त्वचा का अच्छे से ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।


स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पना चाहते हैं तो मौसंबी का फल आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। मौसंबी के जूस को रोजाना पीने से गर्मी के मौसम में स्किन में होने वाली दिक्कतें दूर हो जाती हैं। 

Amazing Mosambi Juice Benefits for Skin
pimples - फोटो : social media

पिंपल से पाएं छुटकारा 
मौसंबी का जूस हमारे खून को साफ करता है, जिससे हम त्वचा संबंधित कई समस्याओं से निजात पाते हैं। इसके अलावा हमारी स्किन पर पिंपल का भी नामोनिशान नहीं रहता।

Amazing Mosambi Juice Benefits for Skin
ब्लैकहेड्स

ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल होंगे दूर
गर्मी के मौसम में ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल की समस्या होना बहुत आम बात है। इसमें भी मौसंबी आपको बहुत फायदा पहुंचाती है। मौसंबी का जूस पीने से ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल तो दूर होते ही हैं। इसके साथ ही स्किन पर भी ग्लो आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing Mosambi Juice Benefits for Skin
d

स्किन की कई परेशानियों में फायदेमंद
गर्मी के मौसम में बहुत सारे लोग गर्दन, कोहनी, घुटनों, होठों, आंखों के आसपास कालापन हो जाने से परेशान रहते हैं। मौसंबी का जूस इसमें भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक और कीटाणु होते हैं, जो हमारी स्किन को सभी परेशानियों से बचाने का काम करते हैं।

विज्ञापन
Amazing Mosambi Juice Benefits for Skin
d - फोटो : stylecraze.com

चेहरे पर लगाने से भी फायदा 
मौसंबी का जूस पीने के अलावा आप इसे स्किन पर लगा भी सकती हैं। इसके लिए मौसंबी को दो भागों में काटे और फिर इसका रस निकालकर चेहरे पर लगाएं। मौसंबी में पाए जाना वाला सिट्रिक एसिड ब्लीच और क्लिंजिंग का काम करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed