कोरोना वायरस के वजह से पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। इस वजह से ना ही कोई ब्यूटी पार्लर खुला है और ना ही कोई कॉस्मेटिक की दुकान। ऐसे में इन दिनों महिलाओं के बीच नो मेकअप लुक बहुत ही पॉपुलर हो रहा है। नो मेकअप लुक का तात्पर्य उस लुक से है, जिसमें न के बराबर मेकअप प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल में लाया जाता है। नो मेकअप लुक से चेहरा सुंदर और फ्रेश दिखता है। बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेस भी इन दिनों इस लुक को पसंद कर रही हैं। करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट समेत कई अदाकारा आजकल नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।
अगर आपको भी मेकअप करना पसंद है और लॉकडाउन के वजह से आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो आप भी नो मेकअप लुक को कैरी कर सकती हैं। आज हम आपको केवल 3 मेकअप प्रोडक्ट के इस्तेमाल से नो मेकअप लुक पाने के तरीके बताएंगे। तो आइए जानते हैं इन मेकअप प्रोडक्ट के बारे में...
क्रीम
नो मेकअ लुक पाने के लिए सबसे जरूरी चीज है क्रीम। आपको अपने स्किन टोन को ध्यान में रखकर क्रीम का चुनाव करना चाहिए। नो मेकअप लुक के लिए बेहतर होगा कि आप बीबी क्रीम को इस्तेमाल में लाएं। यह क्रीम स्किन में समान बेस में लग जाती है, जिससे आपको ऑयल फ्री लुक मिलता है। क्रीम लगाने से पहले आपको अपने चेहरे को अच्छे से साफ करना चाहिए इसके बाद आप मॉइश्चराइजर लगाकर बीबी क्रीम लगाएं। ऐसा करने से आपकी बेजान त्वचा पर निखार आ जाएगा।
3 of 4
आंखों के लिए मस्कारा
- फोटो : फाइल फोटो
मस्कारा
बता दें कि नो मेकअप लुक के दौरान लाइनर का इस्तेमाल एकदम नहीं किया जाता है। इस खास लुक के लिए आंखों पर केवल मस्करा लगाया जाता है। नो मेकअप लुक के लिए क्रीम लगाने के बाद पलकों पर आप डबल कोट मस्कारा लगाएं। ऐसा करने से आपकी पलकें घनी और लंबी नजर आएंगी। मस्कारा लगाने से आपकी स्किन फ्रेश दिखेगी।
4 of 4
लिपस्टिक
- फोटो : फाइल फोटो
लिपस्टिक या लिप बाम
लिपस्टिक या लिप बाम नो मेकअप लुक का तीसरा सबसे जरूरी मेकअप प्रोडक्ट है। नो मेकअप लुक में सबसे खास बात ये है कि आप लिपस्टिक को होठों पर लगाने के साथ-साथ गालों पर भी लगा सकते हैं। पीच या फिर पिंक कलर की लिपस्टिक को होठों पर लगाने के बाद आप गालों पर लगा लें। अगर आपको अपने नो मेकअप लुक से सबको करना है तो इन टिप्स को अपनाएं।