तैलीय त्वचा से तो सभी परेशान रहते हैं, लेकिन अगर बात लड़कों की हो तो ये समस्या ज्यादा गंभीर होती है। त्वचा के तैलीय होने के पीछे का कारण है त्वचा में तेल ग्रंथि सीबम का सक्रिय होना। त्वचा पर अधिक तेल ते कारण मुंहासों की समस्या भी होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए पुरुष बार-बार अपने चेहरे को फेसवॉश से साफ करते रहते हैं। ऐसा कर कुछ देर के लिए तो त्वचा ठीक हो जाती है, लेकिन बाद में फिर ऑयल आ जाता है। साथ ही साबुन का प्रयोग बार-बार करने से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। तैलीय त्वचा से निजात पाने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाने से आपको लाभ जरुर होगा।
ऑयली स्किन से परेशान पुरुषों के लिए बहुत काम के हैं ये उपाय, एक बार जरूर आजमाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही फेस वॉश का इस्तेमाल करें
अपने चेहरे की त्वचा को ध्यान में रखकर ही किसी फेश वॉश का इस्तेमाल करें। बाजार में तो बहुत से फेस वॉश मिलते हैं, लेकिन जरुरी नहीं कि ये सब आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाएं। इसलिए जरुरी है की चेहरे को धोने के लिए सही क्लिंजर का प्रयोग करें।
त्वचा की गहराई से करें सफाई
साबुन या फिर फेशवॉश से चेहरा धोने पर भले ही गंदगी निकल जाती हो लेकिन त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए जरुरी है कि स्क्रब का इस्तेमाल किया जाए। स्क्रब करने से त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल निकल जाता है और कील मुंहासे की समस्या नहीं होती है।
घर पर करें चेहरे को साफ
चेहरे की सफाई के लिए घर पर मौजूद कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं। ये नुस्खे बड़े काम के होते हैं। दही का प्रयोग अगर चेहरे को साफ करने के लिए किया जाए इससे चेहरे की रंगत भी खिलेगी और चेहरा साफ बना रहेगा। दही को लेकर रुई की सहायता से चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर मसाज करने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस नुस्खे को सप्ताह में तीन बार जरुर करें।
माश्चराइजर का प्रयोग जरुर करें
बहुत से लोगों को लगता है कि अगर उनकी त्वचा तैलीय है तो फिर उन्हें मॉइश्चराइजर की क्या जरुरत है। लेकिन बाकी लोगों की तरह आपकी त्वचा को भी मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का प्रयोग करने से त्वचा से तेल का निकलना कम होता है।