{"_id":"5dcb96088ebc3e5b1d64d86f","slug":"skin-whitening-with-potato-face-pack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महंगे प्रोडक्ट नहीं आलू के इस्तेमाल से जाएंगे चेहरे के दाग-धब्बे, एक बार आजमाकर तो देखें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
महंगे प्रोडक्ट नहीं आलू के इस्तेमाल से जाएंगे चेहरे के दाग-धब्बे, एक बार आजमाकर तो देखें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर सब्जी की जान आलू होती है। बहुत से लोगों को आलू इतना पसंद होता है कि बिना इसके डाले वो कोई सब्जी नहीं बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वादिष्ट आलू के और भी बहुत से फायदे हैं। दरअसल आंखों के नीचे के काले घेरे दूर करने के लिए तो आलू के रस का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलू से चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ाया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे आलू का इस्तेमाल करें कि वो चेहरे पर निखार ले आए।
2 of 6
आलू और दही का फेसपैक
एक बड़ा चम्मच आलू का पेस्ट लीजिए और इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाइए। करीब आधे घंटे तक इस पेस्ट को रख दीजिए। अब चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं। यह आपकी स्किन को तरोताजा कर देता है। यह आपकी स्किन को टाइट करने में भी मदद करता है।
3 of 6
आलू और हल्दी का फेसपैक
आलू और हल्दी का फेसपैक स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है। इसक लिए आधे आलू को घिस लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब आप अपने फेस को नार्मल पानी से साफ कर लें। हफ्ते में एक बार इस फेसपैक को जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
आलू और नींबू का फेसपैक
आलू का पेस्ट बना लीजिए। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगा लीजिए। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। यह नेचुरल फेशियल ब्लीच का काम करता है। यह आपकी डार्क स्किन कॉम्प्लेक्शन को दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 6
आलू और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
एक बड़ा चम्मच आलू का रस में दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार करें। अब इसे दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। अब ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपके चेहरे के दाग दूर हो जाएंगे और आपका चेहरा दमक उठता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।