Beach Fashion For Women: आपने भी कभी न कभी तो एक बार अपने दोस्तों के साथ गोवा घूमने का प्लान बनाया ही होगा। बहुत से युवा तो अपने दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप मार भी चुके हैं। जो लोग दोस्तों के साथ गोवा नहीं जा पाते, वो अक्सर शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ गोवा घूमने का प्लान बनाते हैं।
गोवा एक ऐसी जगह है, जहां जाने के लिए आपको अपने कपड़ों का ध्यान रखने की बेहद जरूरत है। दरअसल, यहां कई बीच यानी कि समुद्र तट हैं। ऐसे में आप बीच पर कुछ भी हैवी पहनकर नहीं जा सकते।
लड़के तो सिंपल से शॉर्ट्स और टीशर्ट पहनकर अपना जलवा दिखा देते हैं, लेकिन लड़कियों के लिए स्टाइलिश बीच लुक कैरी करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप गोवा जाने की शॉपिंग कर सकती हैं।
2 of 7
गोवा में ऐसे कपड़े पहनकर दिखाएं अपना जलवा
- फोटो : instagram
क्रिस्टल डिसूजा
बीच पर ग्लैमरस दिखने के लिए आप क्रिस्टल डिसूजा के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह की स्लिट स्कर्ट और ब्रालेट स्टाइल की टॉप आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी।
3 of 7
गोवा में ऐसे कपड़े पहनकर दिखाएं अपना जलवा
- फोटो : instagram
रुबीना दिलैक
अगर क्यूट दिखना चाहती हैं तो आप रुबीना के लुक्स पर एक नजर डाल सकती हैं। इसके लिए आपको बस इसी तरह की क्यूट सी शॉर्ट ड्रेस की जरूरत पड़ेगी। ऐसी ड्रेस के साथ पैरों में स्लीपर और सिर पर हैट लेना कतई न भूलें।
4 of 7
गोवा में ऐसे कपड़े पहनकर दिखाएं अपना जलवा
- फोटो : instagram
अनीता हसनंदानी
बहुत सी लड़कियों को शॉर्ट्स कैरी करना पसंद होता है क्योंकि ये काफी आरामदायक होता है। ऐसे में अनीता के इस लुक से टिप्स लेकर आप क्यूट सी टॉप और डेनिम शॉर्ट्स कैरी कर सकती हैं।
5 of 7
गोवा में ऐसे कपड़े पहनकर दिखाएं अपना जलवा
- फोटो : instagram
सुरभि चंदना
ऐसी वन शोल्डर टॉप और फ्लोरल प्रिंट की स्लिट वाली स्कर्ट आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। इसके साथ आंखों पर अगर आप चश्मा लगाएंगी तो आपका अंदाज हॉट दिखेगा।