फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी के दिन इन पांच फैब्रिक की साड़ी पहनकर दिखाएं सादगी भरा अंदाज

Sun, 02 Feb 2025 08:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 02 Feb 2025 08:01 AM IST
सार

यदि आप मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के मौके पर पारंपरिक और सादगी भरे अंदाज में साड़ी पहनना चाहती हैं तो यहां पांच फैब्रिक की साड़ियां हैं जो आपके लुक को और खास बना सकती हैं। 

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 best saree for saraswati puja disprj
वसंत पंचमी 2025 - फोटो : instagram

Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विद्या, कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है, इसलिए इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है।



विद्यार्थी और कलाकार इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगते हैं। आज के समय में वसंत पंचमी को स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। विद्यार्थियों के साथ-साथ हर कोई इस दिन मां सरस्वती की पूजा करता है और उनके आशीर्वाद से विद्या और ज्ञान की प्राप्ति की कामना करता है।

यदि आपको भी वसंत पंचमी के दिन कहीं जाना है तो अपने लुक का खास ध्यान रखें। आप इस दिन साड़ी पहनकर अपना सादगी भरा अंदाज दिखा सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे फैब्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी साड़ी आप वसंत पंचमी के दिन पहन सकती हैं। 

Basant Panchami 2025 best saree for saraswati puja disprj
कॉटन साड़ी - फोटो : instagram

 कॉटन साड़ी 

कॉटन की साड़ी हल्की, आरामदायक और सादगी भरे अंदाज के लिए एकदम सही हैं। ऐसे में आप पीले या हल्के रंगों की बॉर्डर वाली कॉटन साड़ी वसंत पंचमी की पूजा में पहन सकती हैं। इसे हल्के गहनों के साथ स्टाइल करें। कॉटन की साड़ी के साथ ज्यादा हैवी ज्वेलरी अच्छी नहीं लगती है। 

Basant Panchami 2025 best saree for saraswati puja disprj
सिल्क साड़ी - फोटो : instagram

सिल्क साड़ी 

त्योहार कोई सा भी हो, यदि आप सिल्क की साड़ी पहनेंगी तो आपका लुक प्यारा ही दिखेगा। ऐसे में बनारसी, कांचीपुरम, या रेशमी साड़ियों की शान वसंत पंचमी जैसे त्योहार के लिए परफेक्ट है। पीले और सुनहरे बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी आपको एक रॉयल और पारंपरिक लुक देगी। इसके साथ गोल्ड में ज्वेलरी कैरी करें, उससे आपका लुक प्यारा दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2025 best saree for saraswati puja disprj
चंदेरी साड़ी - फोटो : Instagram

चंदेरी साड़ी 

चंदेरी साड़ियां अपनी हल्की बनावट और शानदार कढ़ाई के लिए जानी जाती हैं। पूजा में पहनने के लिए ये काफी उपयुक्त होती हैं। ऐसे में आप पीले रंग की चंदेरी साड़ी पर सुनहरी या सिल्वर जरी का काम वाली चंदेरी साड़ी को पूजा के समय पहनें। ये आपको आकर्षक और सादगी भरा लुक देंगी।  

 

विज्ञापन
Basant Panchami 2025 best saree for saraswati puja disprj
ऑर्गेंजा साड़ी - फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी

ऑर्गेंजा साड़ियां हल्की, ट्रेंडी और आधुनिक पारंपरिक लुक के लिए एकदम सही हैं। फ्लोरल प्रिंट या गोल्डन बॉर्डर वाली पीले रंग की ऑर्गेंजा साड़ी आपको एक क्लासी और ग्रेसफुल लुक देगी। इसके साथ आप नग जड़ी हुई ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। वैसी ज्वेलरी ऑर्गेंजा साड़ी लुक को खूबसूरत दिखाने में मदद करती है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed