हर साल माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां सरस्वती का जन्म होता है। इसी वजह से इस दिन का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस दिन घरों से लेकर स्कूलों और दफ्तरों में मां सरस्वती की पूजा की जाती है।
वसंत पंचमी का ये खास दिन किसी भी शुभ काम को शुरू करने के लिए बेहद सही माना जाता है। ऐसे में लोग इस दिन नए काम की शुरुआत भी करते हैं। अगर आप भी इस बार मां सरस्वती की पूजा में शामिल होने वाले हैं, तो अपने कपड़ों का ध्यान रखें।
दरअसल, वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस लेख में हम आपको पीले रंग के कुछ आउटफिट दिखाने जा रहे हैं। जिससे टिप्स लेकर आप अपने लिए एथनिक आउटफिट तैयार करा सकते हैं।
2 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार
- फोटो : instagram
निखिल
अभिनेता निखिल का ये कुर्ता लुक देखने में काफी स्टाइलिश है। इसके लिए आपको बस सफेद रंग की धोती और पीले रंग का कुर्ता चाहिए होगा। ये पूजा के लिए सबसे बेस्ट विकल्प रहता है।
3 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार
- फोटो : instagram
विराट कोहली
अपने स्टाइल की वजह से अक्सर लोगों की तारीफ बटोरने वाले धमाकेदार बल्लेबाज विराट कोहली का कुर्ता लुक भी बेहद कमाल का है। आप चाहें तो इससे टिप्स ले सकते हैं।
4 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार
- फोटो : instagram
नागार्जुन
किंग ऑफ टॉलीवुड के नाम से मशहूर नागार्जुन अक्किनेनी के इस लुक से आप टिप्स ले सकते हैं। प्रिंटेड कुर्ते और चूड़ीदार पजामी के साथ अगर आप ऐसी सदरी पहनेंगे तो आपका लुक कमाल का लगेगा।
5 of 7
वसंत पंचमी के दिन इस तरह से दिखाएं अपना एथनिक अवतार
- फोटो : instagram
अमन जायसवाल
अक्सर स्टाइल से अपना जलवा बिखेरने वाले अमन जायसवाल की तरह आप जींस के साथ भी पीले रंग का कुर्ता कैरी कर सकते हैं। ये लुक देखने में कूल भी लगेगा।