अंकिता लोखंडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेडिशनल लुक में कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। अंकिता इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पवित्र रिश्ता में अभिनय करने के बाद से ही अंकिता के प्रशंसकों की कमी नहीं है। पूरे शो में अंकिता ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आती थीं। जिस वजह से लोग उन्हें ऐसे देखने पसंद करते हैं। अंकिता ने अपने लुक को बिल्कुल गर्मियों के अनुसार रखा है और वे एक से बढ़कर एक पोज देकर तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए अंकिता यह खूबसूरत लुक।
अंकिता लोखंडे का समर ट्रेडिशनल लुक लोगों को खूब आ रहा पसंद, अदाएं हैं जबरदस्त
कॉटन का है सूट
अंकिता ने क्रीम कलर का कॉटन का सूट पहना हुआ है। जिसके साथ उन्होंने प्लाजो पेयर कर रखा है। प्लाजो ऊपर से फिट है और घुटने के यहां से उसमें घेर है। प्लाजो प्रिंटेड है, वहीं पूरी स्लीव्ज की कुर्ति पर आकर्षक सी बॉर्डर बनी हुई है। सिंपल गोल गला दिया हुआ है और दुपट्टे पर भी प्रिंट है।
मेकअप है एकदम लाइट
अंकिता के इस लुक के साथ मेकअप एकदम हल्का है। लाइट शेड की ही लिपस्टिक लगाई हुई है। बालों को खोल रखा है और पैरों में मोजड़ी पहनी हुई है, जो कि उनके इस ड्रेसअप के साथ बहुत अच्छी लग रही है। कानों में छोटे- छोटे इयररिंग्स पहने हुए हैं। बाकी अन्य कोई जूलरी नहीं पहनी है।
जयपुर से है अंकिता का आउटफिट
अंकिता ने अपने लिए यह सूट जयपुर के स्टोर ‘द होम अफेयर जयपुर’ से मंगवाया है। उनके इस लुक की स्टाइलिंग अनुराधा खुराना एवं निधि कुर्दा खुराना ने की है। अंकिता ने सुबह सवेरे अपने प्रशंसक को मॉर्निंग विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर यह सुंदर-सुंदर तस्वीरें साझा की हैं, जो कि उनके प्रशंसकों को बहुत अच्छी लग रही हैं।
सुशांत को परलोक सिधारे इतना समय हो गया है लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें याद किए बिना नहीं रह पाते हैं। अंकिता की तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट किया है कि अंकिता को देखकर उन्हें बार-बार सुशांत की याद आती है। अंकिता और सुशांत लंबे समय तक रिलेशनशिप में साथ रह चुके हैं और लोग इनकी जोड़ी को बहुत पसंद भी किया करते थे।