अंकिता लोखंडे अपने फैंस को हमेशा सरप्राईज देती रहती है। इंस्टाग्राम पर वो अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरों को साझा करती है। जिसमे उनका लुक हर किसी को इंप्रेस कर जाता है। शादी के बाद से अंकिता अपने पति के साथ जमकर तस्वीरें साझा कर रही हैं। वहीं कैमरे के सामने भी वो पति के साथ नजर आ रही है। टेलीविजन शो स्मार्ट जोड़ी में वो पति विकी जैन के साथ नजर आ रही है। अंकिता ने हाल ही में अपनी खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की है। जिसमे वो मल्टीकलर की ड्रेस पहने काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
2 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
अंकिता ने मिनी ड्रेस में तस्वीर साझा की है। जिसका कलर ही हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच ले रहा है। अंकिता ने मल्टीकलर की ड्रेस को पहन किलर पोज दिए हैं। जिसकी टाइट फिटिंग उनकी स्लिम फिगर को फ्लांट कर रही है। वहीं शार्ट लेंथ ड्रेस में टोंड लेग्स हर किसी को इंप्रेस कर रहे हैं। प्लजिंग नेकलाइन के साथ इस ड्रेस की काउल नेकलाइन इसे खास बना रही है।
3 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
वहीं अंकिता ने इस मल्टीकलर की ड्रेस को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में कैरी किया है। सफेद रंग की हाई हील सैंडिल पूरे लुक को खास बना रही है। वहीं बात करें मेकअप और एक्सेसरीज की तो अंकिता की च्वॉइस इंप्रेस करने वाली है। बालों में साइड बैंग्स के साथ ओपन हेयर स्टाइल की गई है। वहीं पिंक शेड लिपस्टिक के साथ आंखों में नीला काजल पूरे लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है।
4 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
बता दें कि अंकिता अक्सर अपने फैशन सेंस से फैंस की तारीफ बटोरती हैं। पिछले दिनों काले रंग की बनारसी साड़ी में उनका ट्रेडिशनल लुक हर किसी को पसंद आ रहा था। बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची अंकिता ने इस साड़ी को चुना था। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंकिता की इस काली साड़ी पर कॉपर कलर की जरी का वर्क था। जो इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था।
5 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
वहीं इस साड़ी को अंकिता ने सिल्वर कलर के नेकपीस के साथ मैच किया था। जबकि बालों में बना लो बन और न्यूड शेड पिंक लिपस्टिक पूरे लुक को खास बना रहा था।