अंकिता लोखंडे ने अपने पति विकी जैन संग तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर अंकिता लोखंडे ने वैलेंटाइन डे के दिन इन वीडियो और तस्वीरों को साझा किया है। जिसके साथ ही उन्होंने विकी जैन के लिए बेहद खूबसूरत कैप्शन के जरिए प्यार का इजहार भी किया है। अंकिता की ये तस्वीरे प्री वेडिंग फोटोशूट की है। जिसमे कपल ने सफेद रंग के आउटफिट के साथ एक दूसरे को मैच किया है।
2 of 5
सफेद आउटफिट में खूबसूरत लगीं अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की ये तस्वीरें ड्रीम फोटोशूट की तरह है। जिसमे सफेद रंग के अलग-अलग आउटफिट में वो शानदार लुक में नजर आ रही हैं। अंकिता ने याच में कराए फोटोशूट में सफेद रंग का गाउन पहना है। जिसकी फ्रंट से हॉल्टर नेक डिजाइन है। वहीं अंकिता कर्ली बालों के साथ मिनिमम मेकअप में नजर आ रही हैं।
3 of 5
पति विकी जैन के साथ अंकिता लोखंडे ने साझा की तस्वीर
- फोटो : instagram
अंकिता ने इस सफेद रंग के गाउन के साथ न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाई है। वहीं आंखों को काजल और मस्कारे के साथ वॉल्यूम दिया गया है। जबकि खुले कर्ली मेसी बाल मिस लोखंडे के लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
4 of 5
सफेद साड़ी में अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
यहीं नहीं दूसरी तस्वीरों ने अंकिता ने सफेद रंग की ड्रीमी साड़ी पहनी है। रेत पर कराए इस फोटोशूट में अंकिता सफेद रंग की झीनी साड़ी पहने पोज दे रही हैं। वहीं स्लीवलेस बैकलेस ब्लाउज के साथ इस साड़ी को ग्लैमरस लुक दिया गया है। जिसे अंकिता ने सफेद रंग की मैचिंग ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं खुले बालों में अंकिता का लुक खूबसूरत नजर आ रहा है।
5 of 5
हरे रंग की साड़ी में अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
अंकिता ने कुछ दिनों पहले ही साड़ी में तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमे वो हरे रंग की साड़ी में रेडी थीं। जिस पर गोल्डन बॉर्डर का काम किया गया था। वहीं इस साड़ी को अंकिता ने बिल्कुल किसी नई नवेली दुल्हन की तरह मैचिंग की हरी चूड़ी और गले में मंगलसूत्र के साथ मैच किया था।