छोटे पर्दे की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने हॉट अंदाज से फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। वैसे तो उनके खूबसूरत लुक के सभी दीवाने हैं। लेकिन इन दिनों अंकिता अपने क्यूट लुक में ग्लैम एड कर रही है। जिसकी तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर आ ही जाएंगी। इस बार भी अंकिता अपने लुक से फैंस को रिझाने में कामयाब हो ही गईं।
2 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : Insatagram- @lokhandeankita
पीले रंग की बैकलेस ड्रेस में अंकिता ने तस्वीरें साझा की है। जिसमे उनका लुक देख फैंस जमकर तारीफें कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें इंस्टाग्राम पर पांच साल पूरे करने की खुशी में बधाई भी दे रहे हैं। वैसे बता दें कि इस मैक्सी ड्रेस में अंकिता का लुक कमाल का था।
3 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : Insatagram- @lokhandeankita
पीले रंग की एंकल लेंथ मैक्सी ड्रेस में वी कट नेकलाइन के साथ नूडल स्ट्राईप बनी थी। वहीं पीछे की तरफ से ये बैकलेस डिजाइन में थी। जो अंकिता के लुक में उम्फ फैक्टर एड करने के लिए काफी दिख रही है। वहीं इस ड्रेस की खासियत इसमे बनीं माइक्रो प्लीट्स हैं। जो किसी भी फिगर वाली लड़की को खूबसूरत दिखाने के लिए काफी दिख रही है।
4 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
वहीं बात करें बालों की तो नेचुरल कर्ल्स के साथ नो मेकअप में अंकिता नजर आईं। लेकिन इसके बावजूद उनका लुक फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हो ही गया। वैसे इन दिनों अंकिता लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर रही हैं। इसके साथ ही उनके डांस वीडियो में भी उनका टैलेंट नजर आ रहा है।
5 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : instagram
अभी दो दिन पहले ही ऑलिव ग्रीन कलर की रोम्पर ड्रेस में अंकिता पोज देती नजर आईं थीं। जिसकी डिजाइन काफी बोल्ड दिख रही थी। कॉलर के साथ नेकलाइन पर बटन के साथ इसे डिजाइन किया गया था। जबकि बस्ट एरिया पर क्रॉस के साथ डिजाइन बनी थी। जो एक्सपोज करने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं अंकिता ने इस शार्ट ड्रेस को न्यूड पम्प्स हील के साथ पेयर किया था। जिसमे उनका स्टाइल भी खूबसूरत नजर आ रहा था।