अंकिता लोखंडे ने पवित्र रिश्ता में अभिनय करके ही कई सारे फैंस कमाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद से वे एकबार फिर चर्चा में आ गई हैं। इंस्टाग्राम पर वे अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिन्हें फैंस का खूब प्यार भी मिलता है। अंकिता अपनी फिटनेस को लेकर भी जागरुक रहती हैं और तस्वीरों में एकदम फिट नजर आती हैं। वे हर तरह के लुक्स कैरी करना पसंद करती हैं। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में वे एकदम कंफर्टेबल अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका ड्रेस बहुत कूल है और वे तस्वीरों में खुश भी दिखाई दे रही हैं। अंकिता अक्सर अपनी तस्वीरों के साथ प्रेरणादायी कैप्शन भी पोस्ट करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने बहुत अच्छा सा कैप्शन डाला है और उनकी इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। बॉलीवुड के सिलेब्स ने तस्वीर पर कमेंट किए हैं। यह एक इनडोर फोटोशूट है। हालांकि घूमने-फिरने के हिसाब सा उनका आउटफिट आइडिया अच्छा हो सकता है। अगली स्लाइड्स से देखिए अंकिता का यह लेटेस्ट लुक।
अंकिता लोखंडे के इस नए लुक को फैंस कर रहे हैं पसंद, लग रही हैं मनमोहक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन