एक्ट्रेसेज अक्सर ही छोटे कपड़े पहन अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करती हैं। स्किनफिट बॉडीकॉन ड्रेसेज से लेकर शार्ट्स तक पहनना इन्हें काफी पसंद होता है। मिनी स्कर्ट हो या फिर मिनी ड्रेस, इस तरह की ड्रेस में ये हसीनाएं अक्सर ही फिगर फ्लांट करती हैं। जिसे देख यहीं सवाल मन में आता है कि आखिर कैसे ये हसीनाएं इतने छोटे कप़ड़ों में कॉन्फिडेंस के साथ रहती हैं और बिना किसी ऊप्स मोमेंट के एंज्वॉय करती हैं।
हीरोइनों की तरह पहनने हैं छोटे कपड़े तो जान लें उनके स्टाइल का सीक्रेट
अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते रहते हैं तो जान लीजिए इन एक्ट्रेसेज का ड्रेसिंग सीक्रेट। जो किसी के भी छोटे कपड़े पहनने के दौरान काम आ सकता है।
एक्ट्रेसेज ज्यादातर अपनी परफेक्ट फिगर को फ्लांट करने के लिए बॉडीकॉन ड्रेसेज का सहारा लेती हैं। लेकिन अगर शरीर में जरा सा भी फैट है तो फिर ये दिखने लगता है। ऐसे में खुद को फिट दिखाने के लिए ये शेपवियर का सहारा लेती हैं। बॉडी के कर्व्स दिखाने के लिए ऐसे शेपवियर इन एक्ट्रेस की वॉर्डरोब में हमेशा जगह बनाए रहते हैं।
जब भी एक्स्ट्रा शार्ट या फिर टाइट फिटिंग के कपड़े पहने तो साथ में सही कलर की अंडरगार्मेंट्स जरूर मैच करें। ज्यादातर स्टाइल एक्सपर्ट मैचिंग की या फिर न्यूड शेड या स्किन कलर की अंडरगार्मेंट्स पहनने की सलाह देते हैं। जिससे अगर ड्रेस बैठने उठने के दौरान स्ट्रेच भी हो गई तो कैमरे के सामने ऊप्स मोमेंट से बच सकत हैं।
बॉडीकॉन और शार्ट टाइप की ड्रेस पहनते समय ये एक्ट्रेस साथ में सीमलेस ब्रा वगैरह का चुनाव करती हैं। क्योंकि टाइट फिटिंग के कपड़ों से ना केवल कर्व्स नजर आते हैं बल्कि अंडरगार्मेंट्स की लाइंस भी दिखने का डर होता है। ऐसे में सीमलेस लांजरी चुनना बहुत जरूरी है। लेजर कट, थॉन्ग्स, लेस वाली अंडरवियर या स्ट्रेपलेस बॉडीसूट का सहारा लेकर ये एक्ट्रेस ऐसी ड्रेसेज पहनती हैं।