फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोल्डन मेटालिक ट्रेंच में नजर आईं अनन्या पांडे, दिख रही हैं काफी खूबसूरत और गॉर्जियस

Wed, 04 Aug 2021 03:51 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday shares her new photo in Golden metallic trench outfit
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram/ananyapanday

अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बॉलीवुड की ये अदाकारा अक्सर अपने फैशन को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। अनन्या का फैशन सेंस काफी अच्छा है। इसी वजह से वो कई इवेंट्स और रियलिटी शो में अच्छे डिजाइनर आउटफिट को कैरी करती हैं। इसी कड़ी में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने कुछ फोटोशूट करवाए हैं, जिनमें वो काफी खूबसूरत और गॉर्जियस दिख रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने गोल्डन मेटालिक ट्रेंच के साथ एक बेल्ट को भी कैरी कर रखा है। इन तस्वीरों में अनन्या काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। उनके चाहने वालों को ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है। कई लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अनन्या की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके करीब 19.8 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

Ananya Panday shares her new photo in Golden metallic trench outfit
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram/ananyapanday

अनन्या के इन फोटोशूट्स में उनका एक ग्लैमरस अंदाज दिख रहा है। इसमें वह काफी बोल्ड और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनका यह सिजलिंग अवतार किसी को भी दीवाना बना दे। इन तस्वीरों में वो काफी ज्यादा गॉर्जियस दिख रही हैं।

Ananya Panday shares her new photo in Golden metallic trench outfit
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram/ananyapanday

इन सभी तस्वीरों को अनन्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने गोल्डन मेटालिक ट्रेंच के साथ बेल्ट को भी कैरी किया हुआ है।

देखिए तस्वीरें
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday shares her new photo in Golden metallic trench outfit
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram/ananyapanday

अनन्या के इस ड्रेस में आगे की तरफ एक बटन भी है, जो गोल्डन बेल्ट और एक क्लासिक कॉलर के साथ दिख रहा है। उन्होंने इस आउटफिट के साथ कंटेंपरेरी ल्यूक्स ईयररिंग्स को पहन रखा है। ये इयररिंग्स राधिका अग्रवाल ज्वेलर्स की है।

विज्ञापन
Ananya Panday shares her new photo in Golden metallic trench outfit
अनन्या पांडे - फोटो : Instagram/ananyapanday

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस ड्रेस को अनन्या ने कैरी कर रखा है, वह ब्रांड निरमूहा की है। इसे प्रीति जैन नेनुतिया ने डिजाइन किया है। गोल्डन कलर के इस मेटालिक ट्रेंच ड्रेस की कीमत वेबसाइट पर 22,000 रुपए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed