Ananya Panday New Look: वैसे तो हमेशा अपने अनोखे लुक की वजह से उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन गुरुवार को बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी कुुछ ऐसी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वो लग तो काफी खूबसूरत रही थीं, लेकिन उनके ब्लाउज ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
दरअसल, अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वो आए-दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। लोगों को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है। फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने खूबसूरत और ग्लैमरस लुक्स की वजह से भी चर्चाओं में रहती हैं।
यदि आप भी एक्ट्रेस के लेटेस्ट लुक को देखना चाहते हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। यहां हम आपको उनके सबसे लेटेस्ट लुक की एक झलक दिखाने जा रहे हैं, जो बाकी लुक्स से काफी अलग और खास है।
2 of 5
लाइट रंग की थी साड़ी
- फोटो : instagram
लाइट रंग की थी साड़ी
अनन्या पांडे ने हाल ही जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वो ऑफ व्हाइट कलर की की साड़ी पहनी हैं। इस साड़ी में गोल्डन रंग से स्ट्राइप भी बनी हैं और चेक्स भी बनें हैं। गोल्डन और ऑफ व्हाइट कलर का ये कॉम्बिनेशन देखने में काफी क्लासी लग रहा है। साड़ी में उन्होंने अपने पल्लु को कंधे पर न अटैच करते हुए हाथ में ही रखा है, जिस वजह से उनका लुक और भी ज्यादा प्यारा लग रहा है।
3 of 5
ब्लाउज था बेहद खास
- फोटो : instagram
ब्लाउज था बेहद खास
बात करें एक्ट्रेस के इस खास ब्लाउज की तो अपनी साड़ी के साथ उन्होंने कपड़े का ब्लाउज नहीं पहना था। साड़ी के साथ उन्होंने मोगरे के फूलों से बना ब्लाउज कैरी किया था। खासबात ये है कि इस ब्लाउज में लगे फूल असली थे, जिस वजह से लुक और भी ज्यादा खास और अलग लग रहा था।
4 of 5
नो मेकअप लुक में लगीं कमाल
- फोटो : instagram
नो मेकअप लुक में लगीं कमाल
एक्ट्रेस ने इस लुक में अपने ब्लाउज को हाइलाइट करने के लिए मेकअप को काफी मिनिमल रखा था। या ये भी कह सकते हैं कि इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने नो मेकअप लुक कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ आंखों पर हल्का सा काजल लगाया था और होंठों पर लाइट पिंक रंग की लिपस्टिक लगाई थी, जिस वजह से उनकी खूबसूरती और भई ज्यादा बढ़ गई थी।
5 of 5
बालों को रखा था खुला
- फोटो : instagram
बालों को रखा था खुला
सबसे आखिर में नजर डालते हैं एक्ट्रेस की हेयर स्टाइल पर तो उन्होंने अपने इस खास साड़ी लुक के साथ बालों को मेसी स्टाइल में खुला रखा था। बिखरे-बिखरे बाल उनके लुक को कई गुना ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे। इस लुक की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने इस पर काफी अलग-अलग रिएक्शन दिए। बहुत से लोगों को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा था, तो वहीं बहुत से लोग उनके इस लुक की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे थे।