अनन्या पांडे को उनके लुक्स और अदाकारी के कारण कई सारे फैंस खूब पसंद करते हैं। वे अक्सर ट्रोल भी हो जाती हैं लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि वे युवाओं के बीच आज के समय में लोकप्रिय तो हैं। अनन्या के लुक्स को लेकर उनके फैंस में जिज्ञासा भी रहती है और वे अलग-अलग लुक्स में अपनी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते रहते हैं। हाल ही में अनन्या को अंधेरी में देखा गया था। वे बहुत लाजवाब दिखाई दे रही थीं। चेहरे पर भी उनके हल्की मुस्कराहट थी और उन्होंने कुछ अच्छे पोज भी दिए लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी दादी की मृत्यु की खबर आ गई। तभी से पांडे परिवार में शोक की लहर सी छा गई है। अगली स्लाइड्स से देखिए कि अनन्या किस लुक में अंधेरी की सड़कों पर शनिवार की दोपहर को दिखाई दी थीं।
यहां देखिए अनन्या पांडे की लेटेस्ट तस्वीरें, पीले टॉप में दिखा ये शानदर लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
अनन्या ने पीले रंग का टॉप पहना हुआ है। टॉप में आगे की तरफ चेन दी हुई। यह पूरी तरह से स्लीवलेस है। अनन्या ने इस टॉप के साथ सफेद रंग की पैंट पहनी हुई है। एंकल लेंथ की फिटिंग पैंट उनपर खूब अच्छी लग रही थी।
बालों को रखा है खुला
अनन्या ने बालों को खोलकर रखा हुआ है और एकतरफ से बालों को आगे की ओर कर रखा है। बालों को पकड़ते हुए पोज देते हुए भी उन्हें देखा गया है। बालों में एकदम लाइट वेव्स दिखाई दे रहे हैं। अनन्या इस लुक में एकदम फिट नजर आ रही हैं।
जूलरी भी है
अनन्या ने इस ड्रेस के साथ गले में तीन नेकपीस पहने हुए हैं जिसमें एक सिंपल चेन है, एक क्रॉस के प्रतीक वाला नेकपीस है और एक चेन में खूब सारे सितारे हैं। हाथों में उन्होंने अंगुठी डाल रखी है। इसी के साथ उन्होंने पैरों में सफेद रंग की पॉइंटेड हील्स पहनी हुई हैं।
नहीं लगाया था मास्क
अनन्या ने इस मौके पर मास्क नहीं लगाया था। उनकी लाइट पिंक लिप्सिटक साफ नजर आ रही है। चेहरे पर उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ है। हालांकि अनन्या के हाथों में एक गुलाबी रंग का मास्क जरूर देखा जा सकता है जिसे कि उन्होंने फोल्ड कर रखा है।