अनन्या पांडे फिल्मों के साथ ही ग्लैमरस लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने सिजलिंग लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। जिसमे उनका चुलबुला और ग्लैमरस अंदाज फैंस को पसंद आ जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गईं अनन्या का फैशन सेंस भी काफी बदल गया है। पहले के मुकाबले अब वो ज्यादा ही ग्लैमरस और सिजलिंग कपड़ों में नजर आती हैं। जिसे देख लोग उनके फैन हो गए हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में भी अनन्या पांडे की खूबसूरती लोगों को इंप्रेस कर रही है।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : Instagram
अनन्या पांडे ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमे वो अपनी स्लिम फिट फिगर को फ्लांट करते दिख रही हैं। योगा के जरिए अपनी बेहद स्लिम बॉडी को अनन्या ने काफी फिट कर लिया है। जिसकी वजह से उनका लुक भी काफी स्टाइलिश दिखता है। इन तस्वीरों में सनशाइन में उनकी नेचुरल खूबसूरती नजर आ रही हैं।
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : instagram
अनन्या ने टैन ब्राउन कलर की मिनी स्कर्ट पहन पोज दिए हैं। जिस पर बनी प्लीट्स इसे काफी सल्ट्री लुक दे रही हैं। वहीं साथ में सफेद रंग का टैंक टॉप इसे कैजुअल लुक दे रहा है। छोटी सी स्कर्ट में अपने टोंड लेग्स फ्लांट कर रहीं अनन्या काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। खिड़की के सामने खड़े होकर पोज दे रहीं अनन्या के चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है। जिसकी वजह से चेहरे पर चमक साफ नजर आ रही है। मिनिमम मेकअप और न्यूड पिंक शेड लिपस्टिक के साथ डार्क आईब्रो मिस पांडे की खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : instagram
अनन्या की इन तस्वीरों को उनके फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और वो इसे लाइक कर रहे हैं। वैसे अनन्या पांडे पहले से ज्यादा हॉट और सिजलिंग अंदाज में नजर आने लगी हैं। नीले रंग के ट्यूब टॉप और डिजाइनर स्कर्ट में अनन्या पांडे ने अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। जिसमे उनका वेट हेयर लुक और ब्लू आईशैडो के साथ विंग्ड आईलाइनर, ग्लॉसी लिप्स वाला मेकअप काफी खूबसूरत दिख रहा था।
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : Instagram
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरूआत करने वाली अनन्या पांडे आखिरी बार फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ काम करते दिखी थीं। वहीं जल्द ही अनन्या आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगी।