आलिया भट्ट इन दिनों काम के सिलसिले में व्यस्त हैं। अपने बेबी के आने से पहले वो फिल्मों के सारे काम निपटा लेना चाहती हैं। तभी तो हाल ही में उनकी एक फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इन दिनों वो अपनी फिल्म डार्लिंग्स के प्रमोशन में बिजी दिख रही हैं। ट्रेलर लांच पर सनशाइन यलो ड्रेस से जहां आलिया ने हर किसी लाइमलाइट चुराई। वहीं इस बार को फूलों के प्रिंट वाले कुर्ते में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
प्रमोशन के लिए निकलीं आलिया भट्ट ने एक बार फिर ऐसे कपड़ों को चुना। जो उनके बेली बंप को आसानी से छिपा रहा था। वैसे बता दें कि आलिया बाकी एक्ट्रेस की तरह बेली बंप को शो ऑफ करने के बजाय ऐसे कपड़ों को पहन रही हैं। जिसमे बेली बंप पता ही ना चले। हालांकि उनके चेहरे पर ग्लो साफ नजर आ रहा था। आलिया ने ब्लैक कलर कला गरारा चुना था।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
जिस पर गुलाबी और नीले रंग के फ्लोरल प्रिंट थे। वहीं इस फ्लोरल प्रिंट के गरारे के कुर्ते की डिजाइन भी काफी लूज फिटिंग वाली थी। आलिया ने वी नेकलाइन वाले पेपलम डिजाइन के कुर्ते को चुना था। जिसके हेमलाइन पर फूलों वाला बॉर्डर बना था। वहीं मैचिंग का पलाजो सेट इसे खूबसूरत लुक दे रहा था। जिसके साथ काले रंग के शियर फैब्रिक का दुपट्टा आलिया ने खोलकर कंधों पर डाला था। जिसके बॉर्डर पर भी मैचिंग के फूलों वाला डिजाइन बना था।
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
वहीं आलिया ने इस फ्लोरल प्रिंट के गरारे को सिल्वर झुमकी और ब्लैक बिंदी के साथ पेयर किया था। जबकि मिनिमम मेकअप और बालों को सेंटर पार्टेड में बिल्कुल खुला छोड़ा गया था। जिसमे आलिया की क्यूट सी स्माइल उन्हें और खूबसूरत बना रही थी। बता दें कि आलिया का ये गरारा सेट डिजाइनर रिद्धि मेहरा के कलेक्शन से लिया गया है।
5 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
जिसे खरीदना हर किसी के बस की बात नही है। रिद्धि मेहरा की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फ्लोरल प्रिंट गरारा सेट की कीमत है 62,800 रुपये। जिसे सुन झटका लग सकता है। हालांकि आप चाहें तो इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। क्योंकि ऑनलाइन आप इस डिजाइन के कुर्ते आसानी से खरीद सकती हैं।