आज के समय में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों लगातार एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं। आज से ठीक दो साल पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल के दिन ही शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी शादी को बेहद सीक्रेट रखा था। घर में संपन्न हुए इस समारोह में रणबीर कपूर और आलिया के खास रिश्तेदारों के अलावा केवल करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक इस शादी का फैंस से लेकर मीडिया तक हर किसी को इंतजार था। हर कोई आलिया को दुल्हन के जोड़े में देखना चाहता था। लोगों को लगता था कि आलिया हर एक्ट्रेस की तरह अपनी शादी में खूबसूरत सा पेस्टल लहंगा पहनेंगी, लेकिन जब शादी की तस्वीरें सामने आईं, तो उसे देखकर हर कोई हैरान था। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी के साथ-साथ उनका ब्राइडल लुक भी बेहद खास था। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
2 of 5
लहंगे को छोड़ आलिया ने अपनी शादी में पहनी थी साड़ी
- फोटो : instagram- Alia Bhatt
बेहद खूबसूरत था लुक
अपनी शादी के दिन को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस ने भारी-भरकम लहंगे को छोड़ एक खूबसूरत सी साड़ी को चुना था। उन्होंने अपनी इस साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा से डिजाइन कराया था। आइवरी रंग की इस खूबसूरत सी साड़ी पर गोल्ड का काफी महीन वर्क था।
3 of 5
लहंगे को छोड़ आलिया ने अपनी शादी में पहनी थी साड़ी
- फोटो : instagram- Alia Bhatt
सिर की चुनरी ने लुक को बनाया खूबसूरत
खूबसूरत सी आइवरी रंग की साड़ी के साथ आलिया ने मैचिंग के दुपट्टे को सिर पर अटैच किया था। इस दुपट्टे की वजह से एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लग रहे थे। अपने इस स्पेशल दिन आलिया ने बेहद मिनिमल मेकअप कैरी किया था। छोटी सी बिंदी उनकी सुंदरता को और बढ़ा रही थी।
4 of 5
लहंगे को छोड़ आलिया ने अपनी शादी में पहनी थी साड़ी
- फोटो : instagram- Alia Bhatt
कलीरे थे खास
एक्ट्रेस ने अपनी शादी के लुक को खास बनाने के लिए अपने कलीरों को अलग से कस्टमाइज कराया था। उनके इस कलीरे में तारे, बादल और पक्षी नजर आ रहे थे। इसके साथ ही इन कलीरों पर रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 लिखा हुआ था जो अनंत को दर्शाता है।
5 of 5
लहंगे को छोड़ आलिया ने अपनी शादी में पहनी थी साड़ी
- फोटो : instagram- Alia Bhatt
रणबीर भी लगे हैंडसम
वहीं अगर बात करें दुल्हा बने रणबीर की, तो उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए अपने सिर पर आईवरी रंग की पगड़ी के साथ एम्ब्रॉइडरी वाली सिल्क शेरवानी कैरी की हुई थी। वहीं गले में मोतियों की लेयर्ड माला रॉयल लुक दे रही थी। रणबीर का वेडिंग लुक काफी कमाल का लग रहा था।