पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर पहली ही फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म पृथ्वीराज में दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगी। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर लांच पर मानुषी और अक्षय कुमार का शाही अंदाज देखने को मिला। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस ट्रेलर लांच के लिए रेडी मानुषी छिल्लर ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। जिसमे उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ शानदार दिख रही है।
2 of 6
manushi chhillar akshay kumar
- फोटो : instagram
फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए पहुंचे अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर का लुक फिल्म के किरदार के हिसाब से ही शाही था। काले रंग के कुर्ते संग धोती पहने अक्षय जहां डैपर लुक में नजर आ रहे थे। वहीं पिंक लहंगे में मानुषी खूबसूरत दिखीं। अक्षय कुमार ने मोनोटोन लुक के लिए काला रंग चुना था। जिसमे धोती और कुर्ता के साथ जैकेट शामिल है।
3 of 6
पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय का ये आउटफिट शांतनु एंड निखिल के कलेक्शन से लिया गया है। जबकि जैकेट को तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया है। अक्षय का ये हॉट डैपर लुक सुकृति ग्रोवर ने स्टाइल किया है। वहीं अपनी पहली ही फिल्म से खूबसूरती का जलवा दिखा रहीं मानुषी छिल्लर ने गुलाबी रंग का लहंगा चुना था।
4 of 6
manushi chhillar akshay kumar
- फोटो : instagram
डस्की पिंक कलर का ये लहंगा स्पार्कली एंब्रायडरी से भरा था। वहीं इस चमचमाते लहंगा के साथ मैचिंग के ब्लाउज को मैच किया गया है। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन और हाफ स्लीव परफेक्ट लुक दे रही थी। वहीं इसके दुपट्टे पर जाल वर्क किया गया है। जो कि पूरे लहंगे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी दिख रहा है।
5 of 6
Manushi Chhillar
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मानुषी छिल्लर ने ब़ड़े ही खूबसूरती के साथ इस चमचमाते और हैवी स्पार्कली लहंगे को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ मैच किया है। जिसमे चोकर शामिल है। वहीं गालों पर लगा बीमिंग हाईलाइटर. न्यूड लिपस्टिक और पिंक शेड लिए आई मेकअप पूरी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। जिसके साथ पूर्व मिस वर्ल्ड ने सेंटर पार्टिशन पोकर स्ट्रेट हेयर स्टाइल बना रखी है।