मलाइका अरोड़ा जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो सुर्खियां बटोरती हैं। फिर वो चाहे अपनी फिटनेस के लिए योगा क्लास पहुंची या जिम। या फिर किसी काम से वो शहर में दिख जाए तो उनकी स्टाइल टॉक ऑफ द टाउन बन जाती हैं। हमेशा अपने बोल्ड अंदाज से हर किसी का ध्यान खींचने वाली मलाइका इस बार जब कैमरे में कैद हुईं तो उनके अंदाज काफी जुदा थे। जिसे देख उनके फैंस दीवाने हो रहे है और तस्वीरें वायरल।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
दरअसल, काम के सिलसिले में निकली मलाइका आम दिनों से बिल्कुल अलग कपड़ों में दिखीं। मलाइका ने इस बार बिना किसी ग्लैमर का तड़का लगाए ऐसे कंफर्टेबल आउटफिट का चुनाव किया कि बस सबके मुंह से तारीफ ही निकल रही है। वहीं मलाइका इन कंफर्टेबल कपड़ों में भी आग लगाती नजर आ रही हैं।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
माला ने सिटी आउटिंग के लिए सफेद रंग के टैंक टॉप के साथ डेनिम की जींस का चुनाव किया था। जिसे स्पोर्टी लुक देने के लिए वो सफेद स्नीकर पहने दिखीं। जिसमे कुछ कलरफुल टच दिया गया था। वहीं मलाइका इस स्पोर्टी और कंफर्टेबल लुक के साथ अपनी पर्स लेना नहीं भूलीं।
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
जबकि बात करें उनके ओवरऑल लुक की तो मिड पार्टीशन स्ट्रेट हेयर और मिनिमम मेकअप के साथ मुंह पर काले रंग का मास्क पहने वो लगातार दिखीं। वैसे मलाइका का ये स्टाइल फैशनेबल से लेकर आम लड़की हर किसी को पसंद आ रहा है। मलाइका का ये कूल एंड कंफी लुक जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
बता दें कि पिछले दिनों अपना फिटनेस सेशन पूरा कर कैमरे में स्पॉट हुईं मलाइका अपने स्ट्रेच मार्क्स फ्लांट करते दिखीं थीं। जिस पर जहां लोगों ने उनकी तारीफ की तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए। फिलहाल मलाइका हर वक्त सुर्खियों में बनीं ही रहती हैं।