मलाइका अरोड़ा मौका मिलते ही अपने ग्लैमरस लुक में नजर आ जाती हैं। पिछले दिनों ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अफवाहों के बाद वो लंच डेट पर निकलीं। जहां उनका सिजलिंग लुक हर किसी की निगाह में आ गया। स्टाइल डीवा मलाइका हर बार की तरह ही बोल्ड लुक कैरी करते दिखीं।
Malaika arora: अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा बनठन कर निकलीं लंच डेट पर, आउटफिट पर अटक गई निगाहें
दरअसल. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें पिछले दिनों सुर्खियों में थीं। जिसके बाद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख इस बात का खंडन किया था। वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने भी इंस्टग्राम पर स्टोरी के जरिए अपने विचार साझा किए थे। ब्रेकअप की खबरों को झूठा बताने के बाद दोनों लंच डेट पर निकले। जिसकी तस्वीरें पपराजी के कैमरे में कैद हुईं।
मलाइका अरोड़ा जहां इस लंच डेट पर हमेशा की तरह ही सिजलिंग लुक में नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर कैजुअल लुक में दिखे। मलाइका अरोड़ा ने सफेद रंग की शार्ट ड्रेस पहन रखी थी। जिसकी स्कवेअर शेप की डीप नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं इस ड्रेस की शोल्डर पर पफ और बलून शेप स्लीव इसे खास बना रही थी।
वहीं इस ड्रेस में लगे टेसल ऊम्फ फैक्टर क्रिएट कर रहे थे। हमेशा की तरह मलाइका ने इस शार्ट ड्रेस के साथ ब्लैक हाई हील्स बूट पहन रखे थे। साथ में पीले रंग का बैग ध्यान खींच रहा था। मिस मलाइका ने इस सिजलिंग ड्रेस को अपने मिड पार्टीशन पोकर स्ट्रेट हेयर के साथ स्टाइल किया था।
जबकि अर्जुन कपूर इस लंच डेट पर ब्लू कलर की ओवरसाइड हूडी के साथ दिखे। जिस पर ब्लैक पैंट पेयर किया गया था। वहीं कैप और मास्क लगाए अर्जुन मलाइका के लिए गाड़ी का दरवाजा खोलते दिखे।