मौनी रॉय अपने दिलकश अंदाज से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं। वहीं उनका फैशन सेंस भी लाजवाब है। तभी तो वेस्टर्न आउटफिट के साथ ही वो देसी लुक में भी ग्लैमरस दिखती हैं। मौनी ने साड़ी पहन कुछ तस्वीरें फैंस के लिए साझा की हैं। जिसमे उनका मनमोहक रूप हर किसी को दीवाना बना रहा है। वैसे तो तस्वीरों से पहले ही मौनी ने अपने इस लुक की झलक वीडियो के जरिए दिखा दी थी। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं इस बार मौनी ने अपने साड़ी लुक की तस्वीरें साझा की हैं।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
इंस्टग्राम पर साझा इन तस्वीरों में मौनी ने साड़ी के साथ अपने स्लिम लुक को फ्लांट किया है। कमर के नीचे से पहनी साड़ी और पल्लू को समेटे वो कर्वी फिगकर फ्लांट कर रही हैं। वहीं बात करने उनकी साड़ी की तो वो पूरी तरह से ट्रेडिशनल है। मौनी ने डार्क मरून के शेड में साड़ी पहनी है। जिस पर फ्लोरल मोटिफ्स गोल्डन कलर के बने है। वहीं साड़ी का बॉर्डर भी गोल्डन किनारी वाला है।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
साड़ी में गोल्डन के साथ ही पीले और नीले रंग के फूल भी प्रिंट हैं। वहीं इस ट्रेडिशनल प्रिंटेड कांथा साड़ी के साथ मौनी ने स्ट्रैपी ब्लाउज को पेयर किया है। जो कि साड़ी के मैचिंग फैब्रिक से तैयार किया गया है। इस ब्लाउज की स्ट्रैपलेस डिजाइन है। जिस पर केवल डिजाइन के लिए एक पतली स्ट्रैप को जोड़ा गया दिख रहा है। वहीं साड़ी संग मौनी ने भारी-भरकम गोल्डन झुमकों को पेयर किया है।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
जबकि बात करें मेकअप की तो मैट फिनिश फ्लॉलेस बेस के साथ मौनी ने स्मोकी आईज के साथ लुक को खूबसूरत बनाया है। वहीं पिंक न्यूड टोन की लिपस्टिक और खुले वेवी कर्ली बाल बेहद शानदार लग रहे हैं। मौनी का ये पूरा लुक ट्रेडिशनल और गॉर्जियस एक साथ दिख रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
5 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वैसे ये पहला मौका नही है जब मौनी देसी लुक में इतनी हॉट नजर आई हैं। जब भी मौनी साड़ी को चुनती हैं तो उसके साथ मेकअप और ब्लाउज को बोल्ड लुक में रखती हैं। जिससे उनका हॉट अंदाज फैंस के सामने आता है।