ईशा गुप्ता ज्यादातर समय लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। लेकिन उनकी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती है। जिसमे उनकी अदाएं सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। इस बार भी ईशा गुप्ता की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई है। लेकिन इसमे उनका हॉट एंड बोल्ड नहीं बल्कि स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक नजर आ रहा है।
2 of 5
esha gupta
- फोटो : instagram
मशहूर डिजाइनर अर्पिता मेहता की रफल साड़ी में रेडी ईशा इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऑलिव ग्रीन और मस्टर्ड यलो के शेड के साथ मल्टीकलर की स्ट्राईप वाली इस साड़ी में ईशा गुप्ता का स्टाइलिश लुक काफी शानदार नजर आ रहा है।
3 of 5
esha gupta
- फोटो : instagram
इस रफल साड़ी के साथ ईशा ने हैवी एंब्रायडरी वाला कस्टममेड ब्लाउज चुना है। जिसकी बैकलेस डिजाइन और फ्रंट से नेकलाइन काफी शानदार दिख रही थी। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो इतनी सिंपल सी साड़ी के साथ ईशा ने हैवी ईयररिंग्स को मैच किया था। जिससे पूरा ध्यान साड़ी के लुक पर ही था।
वहीं बात करें मेकअप की तो कोहल आईज, न्यूड शेड लिपस्टिक और ब्लश चिक्स ईशा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। वहीं खुले बाल बस लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हालांकि ईशा की इतनी खूबसूरत साड़ी को पहनना हर किसी के बस की बात नही है। डिजाइनर के खास कलेक्शन की इस साड़ी की कीमत करीब 56 हजार रुपये है। जो किसी भी मामले में कम नही है।
ईशा गुप्ता इंस्टाग्राम पर अक्सर ही बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं। जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती है। हालांकि इस बार साड़ी में लिपटी उनकी इतनी खूबसूरत तस्वीर देख ट्रोलर्स भी रश्क करेंगे।