पार्टी के लिए कुछ हटके लुक चाहती हैं तो सफेद रंग की मिनी ड्रेस को अपनी विश लिस्ट में शामिल करें। वहीं अगर आप इसे स्टाइल करने को लेकर जरा सा भी कंफ्यूज हैं तो इन बीटाउन हसीनाओं के लुक को कॉपी करें। बस फिर क्या हर किसी की निगाहें आप पर ही होंगी। तो चलिए जानें किस तरह की मिनी व्हाइट ड्रेस पहन आप हर किसी से सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
वैसे तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सफेद रंग की साड़ी का ही ज्यादा चुनाव कर रही हैं। लेकिन इसके साथ ही वो वेस्टर्न वियर में भी सफेद रंग के शेड ही कैरी करती दिख रही है। अगर आप मिनी ड्रेस में स्मार्ट लुक चाहते हैं तो आलिया की ये व्हाइट ब्लेजर ड्रेस कमाल की खूबसूरत लग सकती है। बस इस ड्रेस को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ स्ट्रैपी व्हाइट हील्स के साथ कैरी करें।
3 of 5
fashion
- फोटो : insatgram
श्रद्धा कपूर की तरह इस मिनी व्हाइट ड्रेस को आप भी ट्राई कर सकती हैं। बटन की डिटेलिंग वाली इस ड्रेस में विक्टोरियन कॉलर है। साथ में बिशप स्लीव इसे बिल्कुल हटके बना रही है। जिसे मिस कपूर ने मेसी चोटी बना रखी है। वहीं ब्लैक स्ट्रैपी सैंडिल के साथ मैच कर इस ड्रेस का लुक शानदार लग रहा है। इस तरह की ड्रेस को आप आसानी से कॉपी कर पहन सकती हैं।
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
वहीं सारा अली खान की ये लैस मिनी व्हाइट ड्रेस किसी भी लड़की की विश लिस्ट में शामिल हो सकती है। करीना कपूर के बेटे जेह के जन्मदिन पर सारा अली खान ने इस ्ड्रेस को पहना था। जिसे उन्होने पर्ल स्टड और हाथों में खूबसूरत घड़ी के साथ एक्सेसराइज किया था। वहीं सिंपल हेयरस्टाइल में सारा अली खान का लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। वहीं आप चाहें तो इस लुक को आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
5 of 5
Ananya Pandey
- फोटो : instagram
ग्लैमरस लुक की चाह है तो अनन्या पांडे की इस स्पैगेटी स्लीव वाली मिनी लैस ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं। इस ड्रेस की स्कर्ट पर रफल डिटेलिंग की गई है। वहीं अनन्या ने भी इस मिनी व्हाइट ड्रेस को मिनिमम एक्सेसरीज के साथ ही कैरी किया है। तो इस बार पार्टी में जाने के लिए आप इन हसीनाओं के लुक्स को देख स्टाइल इंस्पिरेशन ले सकती हैं।