फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में दिखेंगी स्टाइलिश, बस इन टिप्स को फॉलो करने की है देर

Fri, 19 Jun 2020 09:53 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 19 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
5 easy tips to look stylish in office

वैसे तो इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बहुत सारे ऑफिस में घर से काम करने की सुविधा दी जा रही है। लेकिन बहुत सारे ऑफिस खोल दिए गए हैं और लोगों को रोजाना काम के लिए घर से निकलना पड़ रहा है। चिपचिपाती गर्मी में लड़कियों के लिए मुश्किल हो जाता है फॉर्मल वियर को कैरी करना। या फिर जींस पहन कर ऑफिस जाना। अगर आप चाहती हैं कि आप ऑफिस में भी हमेशा की तरह स्टाइलिश दिखें तो स्कर्ट एक बढ़िया विकल्प है। सबसे खास बात कि किसी भी तरह की स्कर्ट का फैशन आउट नही होता। आप जब चाहे इसे अपनी मर्जी के अनुसार स्टाइल कर पहन सकती हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखें कैसे कर सकती हैं अपनी स्कर्ट को स्टाइल।

5 easy tips to look stylish in office

कैजुअल लुक के लिए लंबी पेंसिल स्कर्ट के साथ हुड्डी और सफेद रंग के स्नीकर्स पहन सकती हैं। इसे आप हाई हील्स के साथ भी पहन सकती हैं। लड़कियों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्रेंड है फ्लोरल डिजाइन, जो उनको फ्रेश महसूस कराता है। फ्लोरल टॉप के साथ काली लाइनिंग वाली पेंसिल स्कर्ट  पहन सकती हैं। एक्सेसरीज में पर्ल नेकपीस और झुमके पहनें। ये आपके लुक को निखारने का काम करता है। इसे आप अपने ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं।


 
5 easy tips to look stylish in office
- फोटो : insatgram
इन दिनों क्राप टॉप और कोल्ड शोल्डर टॉप ट्रेंड में है और इन्हें कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। एम्ब्रॉयडरी  वाली पेंसिल स्कर्ट को क्राप टॉप  के साथ पहनें। इसे आप शाम की पार्टी में भी पहन कर जा सकती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 easy tips to look stylish in office
आप सितारों वाली पेंसिल स्कर्ट के  साथ चेक प्रिंट टॉप पहन सकती हैं और उसके ऊपर से एक लंबी जैकेट, जो आजकल फैशन में भी है, पहन सकती हैं। लेयरिंग करके आप इसे और आकर्षक दिखा सकती हैं। यदि आप छोटी पेंसिल स्कर्ट पहनने की योजना बना रही हैं, तो लंबे जूते या हाई हील्स बूट्स ही इसके साथ पहनें। 

 
विज्ञापन
5 easy tips to look stylish in office
गर्मियों में कम्फर्टेबल और स्टाइलिश नजर आने के लिए आप डेनिम के पेंसिल स्कर्ट्स ले सकती हैं। इस स्कर्ट्स को आप कई तरीकों से कैरी कर सकती हैं, मसलन कि आप इसे शर्ट, टॉप, लूज टी-शर्ट और टैंक टॉप के साथ आराम से पहन सकती हैं। इनका कॉम्बिनेशन बहुत ही अच्छा लुक देता है। ब्लैक पेंसिल स्कर्ट आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। इसे आप ऑफिस के अलावा कैजुअल आउटिंग से लेकर पार्टी तक, हर जगह पहन सकती हैं। आप इस स्कर्ट को श्रग, प्रिंटेड शर्ट या हॉल्टर नेक टॉप के साथ पहन सकती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed