फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 राज्यों की साड़ी पहनना पसंद करती हैं एक्ट्रेसेस, वजह जानकर आप भी खरीदने में नहीं रहेंगी पीछे

Tue, 16 Jun 2020 01:44 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 16 Jun 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
5 best indian cities to buy handloom sarees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के हथकरघा कढ़ाई का समृद्ध इतिहास है। हमारे देश में पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक ऐसे कई शहर और कस्बे हैं, जो अपने विशेष कढ़ाई के कपड़ों के लिए मशहूर हैं। इनमें कुछ शहरों की साड़ियां अपनी संस्कृति और परंपरा की वजह से केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रचलित हैं। फिल्मी दुनिया की अभिनेत्रियों को भी यह साड़ियां बहुत पसंद हैं। अगर आप भी साड़ी पहनने की शौकीन हैं और भारत की मशहूर साड़ियों को हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको 5 अलग-अलग राज्यों की खास साड़ियों के बारे में बताएंगे।

5 best indian cities to buy handloom sarees
मूंगा सिल्क की साड़ी में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

असम की मूंगा सिल्क
पूरे देश में असम की ट्रेडिशनल मूंगा सिल्क बहुत मशहूर है। असम की महिलाएं इस फैब्रिक का सबसे ज्यादा उपयोग पारंपरिक पोशाक मेखला चादर बनाने के लिए करती हैं। मूंगा सिल्क अपने रंग और टिकाऊपने के लिए जाना जाता है। इस साड़ी की एक ये भी विशेषता है कि हर बार धोने के बाद यह साड़ी और ज्यादा चमकने लगती है।

5 best indian cities to buy handloom sarees
कांजीवरम सिल्क - फोटो : सोशल मीडिया

कांजीवरम सिल्क
तमिलनाडु में कांचीपुरम क्षेत्र अपने रेशम की साड़ियों के लिए केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। कांजीवरम की साड़ी शहतूत रेशम के धागों से बनती है। अपने चमक और जटिल जरी वर्क की वजह से यह साड़ी बहुत ही अट्रैक्टिव दिखती है। अगर आपको सिल्क की साड़ी बहुत पसंद है, तो अपने पास कांजीवरम सिल्क जरूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 best indian cities to buy handloom sarees
चंदेरी सिल्क - फोटो : सोशल मीडिया

चंदेरी सिल्क
चंदेरी सिल्क की साड़ियां हल्के रंग की होती हैं। मध्य प्रदेश में तैयार होने वाली इस साड़ी पर सोने और चांदी के जरी का काम किया जाता है।

विज्ञापन
5 best indian cities to buy handloom sarees
बांधनी प्रिंट - फोटो : सोशल मीडिया

बांधनी साड़ी
नारंगी, हरे, गुलाबी, लाल, पीले और नीले जैसे रंगों में मिलने वाली बांधनी साड़ी को गुजरात और राजस्थान में सबसे ज्यादा पहना जाता है। इस साड़ी की रंगाई-पुताई सबसे ज्यादा खास होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed